Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन व निगम की कार्रवाई, कई दुकानदारों के काटे चालान
  • अल्मोड़ा

अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन व निगम की कार्रवाई, कई दुकानदारों के काटे चालान

AltnewsUttarakhand 15/10/2025 1 minute read

अल्मोड़ा। नगर निगम और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुधवार को अल्मोड़ा बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। लंबे समय से बाजार किनारों पर दुकानदारों और फड़ व्यापारियों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती दिखाई। कार्रवाई के दौरान टीम के पहुंचते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई। कई दुकानदारों ने खुद ही अपने सामान को हटाना शुरू किया, जबकि कुछ के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि नगर की मुख्य बाजार लंबे समय से अतिक्रमण की चपेट में है और बार-बार चेतावनी देने के बावजूद सुधार नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि त्योहारों के सीजन में बाजार में भीड़ बढ़ जाती है, जिससे पैदल चलने वालों और खरीदारी करने वालों को परेशानी होती है। ऐसे में यदि कोई आकस्मिक स्थिति उत्पन्न होती है तो फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को बाजार में प्रवेश करना मुश्किल हो सकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे स्वयं ही अतिक्रमण हटाकर सहयोग करें ताकि बाजार में आवागमन सुचारू बना रहे और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो। सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण सिंह ने कहा कि जनता की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 196 करोड़ की धनराशि
Next: प्रदेश के 10 हजार प्रतियोगियों को मिलेगा निःशुल्क कोचिंग योजना का लाभ

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.