Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक का 2028 तक 80 शाखाओं और 8 हजार करोड़ के कार्य व्यवसाय का लक्ष्य
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक का 2028 तक 80 शाखाओं और 8 हजार करोड़ के कार्य व्यवसाय का लक्ष्य

AltnewsUttarakhand 25/09/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की 35वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक नगर के एक होटल के सभागार में आयोजित हुई। बैठक में बैंक की प्रगति, वित्तीय स्थिति और आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई। बैंक अध्यक्ष डॉ. वसुधा पंत ने सामान्य निकाय के प्रतिनिधियों का स्वागत किया, जबकि प्रबंध निदेशक पीसी तिवारी ने बैंक की उपलब्धियों की जानकारी दी।

प्रबंध निदेशक ने निदेशक मंडल की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि बैंक का कार्य व्यवसाय 6600 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है और नेट एनपीए शून्य है। 31 मार्च 2026 तक बैंक ने 1,691.45 करोड़ रुपये भारतीय रिजर्व बैंक के पास सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश किए हैं, जबकि बैंक की निजी पूंजी 725.85 करोड़ रुपये हो गई है। बैंक ने अपने कुल ऋण का करीब 74.59 प्रतिशत प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र में वितरित किया है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में बैंक का कार्यक्षेत्र पूरे उत्तराखंड में है। 31 मार्च 2026 तक बैंक की 65 शाखाएं संचालित थीं। इसके बाद दिनेशपुर, रामनगर रोड काशीपुर, शिवालिक नगर हरिद्वार और मसूरी रोड चंबा में चार नई शाखाएं खोली गईं, जिससे शाखाओं की संख्या 69 हो गई है। जल्द ही कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग, मियांवाला देहरादून, कनखल हरिद्वार और गोल मार्केट देहरादून में पांच और शाखाएं खोली जाएंगी। इसके बाद बैंक की कुल 74 शाखाएं हो जाएंगी। बैंक ने वर्ष 2028 तक 80 शाखाएं संचालित करने और कार्य व्यवसाय को 8 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में बैंक का सकल लाभ 49.54 करोड़ रुपये रहा। बैंक प्रबंधन ने अंशधारकों को 9 प्रतिशत की दर से लाभांश देने का निर्णय लिया है। इसी वित्तीय वर्ष में बैंक ने 14 करोड़ रुपये का अग्रिम आयकर जमा किया।

बैंक द्वारा ग्राहकों को आरटीजीएस, एनईएफटी, पीएफएमएस, आईएमपीएस क्रेडिट, ईसीएस और एनएसीएच जैसी आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। बैंक भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) का प्रत्यक्ष सदस्य है। भारतीय रिजर्व बैंक से मोबाइल बैंकिंग की अनुमति मिलने के बाद प्रथम चरण में यह सुविधा बैंक कर्मचारियों को उपलब्ध कराई गई है और जल्द ही ग्राहकों को भी यह सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी है।

बैंक अध्यक्ष डॉ. वसुधा पंत ने बैंक की प्रगति में सहयोग के लिए संचालक मंडल, अंशधारकों, ग्राहकों, शासन-प्रशासन, भारतीय रिजर्व बैंक, सहकारिता एवं ऑडिट विभाग सहित अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक में बैंक उपाध्यक्ष सदी राम आर्या, संचालक सुरेंद्र प्रसाद, सुजाता गुलाटी, रीता टंडन, महेश चंद्र पांडे, सीए गगनदीप सिंह सहदेव, हरीश चंद्र पाठक, नृपेंद्र सिंह रौतेला, डॉ. दीपक गौड़, मुमताज हुसैन, जितेंद्र सिंह, गिरीश धवन, डॉ. हंसा पांडे, महाप्रबंधक बीएस मेहता सहित बैंक प्रतिनिधि, सामान्य निकाय के प्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 26 और 27 सितंबर को रेड अलर्ट के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित रहेंः सीएम धामी
Next: टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत रानीखेत में सभासदों को दिया प्रशिक्षण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.