Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बचपन वापस नहीं ला सकती, अब सो जाती हूं…लिखकर छत से कूद गई छात्रा
  • राष्ट्रीय

बचपन वापस नहीं ला सकती, अब सो जाती हूं…लिखकर छत से कूद गई छात्रा

AltnewsUttarakhand 20/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

जयपुर (आरएनएस)। राजस्थान में कोचिंग छात्र-छात्राओं की आत्महत्या के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। कोटा के बाद अब जयपुर के जेएलएन मार्ग स्थित मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआइटी) स्थित हॉस्टल की छत से कूदकर एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका। पुलिस को छात्रा के पास से एक सुसाइड नोट मिला है।
पुलिस ने बताया कि आत्महत्या करने वाली छात्रा दिव्या राज पाली जिले के नारलाई गांव की निवासी थी। वह एमएनआइटी में प्रथम वर्ष में पढ़ाई कर रही थी। मामले में पुलिस अन्य छात्राओं से पूछताछ कर रही है। छात्रा के मोबाइल की कॉल डिटेल व मैसेज की तस्दीक की जा रही है। घटना के बाद से हॉस्टल में रह रही छात्राओं में दहशत का माहौल है।
पुलिस ने बताया कि दिव्या के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में दिव्या ने लिखा… गलती मेरी ही है, मैं ही इस दुनिया में नहीं जी सकती। लोग है यहां मेरी बातें सुनने को मैं बता ही नहीं सकती। सबसे ज्यादा खुश मैं या तो बचपन में थी या नींद में। अब बचपन तो वापस आ नहीं सकता तो मैं हमेशा की नींद में जा रही हूं। मौत के बाद क्या होता है नहीं पता पर शायद शान्ति तो होती ही होगी। आज अपने जिंदगी का सौदा उस शायद के नाम। निशा हो सके तो माफ कर देना। मम्मी-पापा और निशा एक दूसरे का ख्याल रखना। निशा का ख्याल रखना। सबको सॉरी
जयपुर पहुंचे परिजन घटना से पूरी तरह से सकते में है। परिजन ने बताया कि छह महीने पहले ही दिव्या ने यहां एडमिशन लिया था। रविवार रात नौ बजे दिव्या ने बहन निशा से 15 मिनट तक बात की है। उस समय भी ऐसा नहीं लगा कि वह किसी बात से तनाव में हो। इसके कुछ देर बाद ही यहां से उसके छठी मंजिल से कूदने का फोन आया। उन्होंने कहा कि दिव्या सुसाइड नहीं कर सकती। परिजन ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पश्चिमी यूपी से आकर दून में वाहन चोरी करने वाला गिरोह पुलिस ने पकड़ा
Next: स्थानीय निकाय चुनाव के लिए 320 कार्मिकों का अंतिम प्रशिक्षण संपन्न

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.