Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • चमोली
  • बदरीनाथ-हेमकुंड सहित रुद्रनाथ, कल्पेश्वर की यात्रा में उमड़े तीर्थजन
  • चमोली

बदरीनाथ-हेमकुंड सहित रुद्रनाथ, कल्पेश्वर की यात्रा में उमड़े तीर्थजन

AltnewsUttarakhand 08/06/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

चमोली(आरएनएस)। उत्तराखंड चारधाम यात्रा ने जून महीने में रफ्तार पकड़ ली है। देश के कई राज्यों से तीर्थ यात्री चारधाम यात्रा के लिए आ रहे हैं। हजारों की संख्या में श्रद्धालु बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री-यमुनोत्री सहित हेमकुंड साहिब यात्रा और रुद्रनाथ और कल्पेश्वर के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसके अलावा, अनसूया मंदिर और गोपेश्वर गोपीनाथ मंदिर में भी भक्तजन दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। जानकारी के अनुसार, बदरीनाथ के कपाट खुलने की तिथि से लेकर रविवार तक बदरीनाथ में 6 लाख 73 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं, जबकि हेमकुंड साहिब की यात्रा में अभी तक 67 हजार से अधिक तीर्थ यात्री आए हैं। इनसेट निहंग जत्था बदरीनाथ धाम पहुंचा पंजाब से बदरीनाथ धाम पर रविवार को निहंग जत्था भी पहुंचा और भगवान बदरी विशाल के दर्शन किये। बदरीनाथ कोतवाली के थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी ने बताया कि बदरीनाथ दर्शन पहुंचे निहंग जत्थे के सभी श्रद्धालुओं को बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की स्वीकृति से सुगमता से भगवान बदरी विशाल के दर्शन कराये गये। निहंग जत्थे ने भगवान बदरी विशाल के सुगमता से दर्शन के लिए लिए बदरीनाथ पुलिस और मंदिर समिति का आभार जताया। बदरीनाथ केदारनाथ सहित चारों धामों में उमड़े श्रद्धालु बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि चारधाम यात्रा के तहत बदरीनाथ, केदारनाथ सहित चारों धामों में यात्रा सुव्यवस्थित और रिकॉर्ड संख्या में संचालित हो रही है। मंदिर समिति के सभी कर्मचारी-अधिकारी यात्रियों को भगवान के सुगमता से दर्शन कराने के कार्य में लगे हैं। कहा पुलिस प्रशासन और चमोली, रुद्रप्रयाग प्रशासन यात्रा व्यवस्था में महत्वपूर्ण सहयोग दे रहा है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली में 9 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म कर की गई हत्या, सूटकेस में मिली लाश
Next: डॉ. रमेश सिंह पाल की पुस्तक ‘आई नो द ह्यूमन माइंड’ का मुंबई में विमोचन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत

AltnewsUttarakhand 26/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.