Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली में 9 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म कर की गई हत्या, सूटकेस में मिली लाश
  • राष्ट्रीय

दिल्ली में 9 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म कर की गई हत्या, सूटकेस में मिली लाश

AltnewsUttarakhand 08/06/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

नई दिल्ली  (आरएनएस)। दिल्ली के दयालपुर इलाके में 9 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या करने का मामला सामने आया है. मृतक बच्ची का शव पड़ोस में एक बंद मकान में मौजूद सूटकेस से बरामद किया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है. साथ ही दुष्कर्म और हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और उसकी तलाश के लिए कई टीमों का गठन किया गया है. वहीं नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर सीएम रेखा गुप्ता से सवाल किया.
उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी आशीष मिश्रा ने बताया की शनिवार रात करीब रात 8:41 बजे दयालपुर पुलिस स्टेशन को नेहरू विहार में 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने की सूचना मिली. इसके बाद दयालपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची जहां पता चला कि बच्ची को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया है. वहां पहुंचने पर पता चला कि डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया है.
डीसीपी के मुताबिक, डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच में पीड़िता के चेहरे पर चोट के निशान देखे और यौन उत्पीड़न की आशंका जताई. क्राइम और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीमें घटनास्थल का निरीक्षण कर रही हैं. आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें सुराग जुटा रही हैं. साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है.
मृतक बच्ची के पिता ने बताया की उनकी बेटी शनिवार शाम अपनी चाची के घर बर्फ लेने गई थी. काफी देर बाद जब वह नहीं लौटी तो उन्होंने खोजबीन शुरू की. पूछताछ में पता चला कि वह चाचा के घर पहुंची ही नहीं है. गली में खेल रहे बच्चों से पूछने पर पता चला कि वह एक मकान में गई है. वहां पहुंचने पर मकान में ताला लगा हुआ मिला, जिसे तोड़कर लोग अंदर दाखिल हुए. यहां एक सूटकेस पड़ा था, जिससे खून निकल रहा था. उसे खोलकर देखा गया तो बच्ची बेहोशी की हालत में पड़ी मिली. इसके बाद बच्ची को अस्पताल ले जाया गया. घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में रोष है. लोगों का कहना है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए.

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में आईसीएफएमटी मिडकॉन-2025 का आयोजन
Next: बदरीनाथ-हेमकुंड सहित रुद्रनाथ, कल्पेश्वर की यात्रा में उमड़े तीर्थजन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.