Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • चमोली
  • बदरीनाथ में यात्रियों को मिलेंगे ऑक्सीजन कंटेनर
  • चमोली

बदरीनाथ में यात्रियों को मिलेंगे ऑक्सीजन कंटेनर

AltnewsUttarakhand 20/06/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

चमोली(आरएनएस)।  बदरीनाथ की ऊंचाई लगभग 10,500 फीट होने के कारण यहां आने वाले कई श्रद्धालुओं को सांस लेने में दिक्कत होती है। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए देशराज जिंदल फैमिली चैरिटेबल ट्रस्ट ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। ट्रस्ट द्वारा उपलब्ध कराए गए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और ऑक्सीमीटर अब थाना बदरीनाथ पुलिस के माध्यम से जरूरतमंद श्रद्धालुओं को मुहैया कराए जा रहे हैं। बदरीनाथ थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए धाम क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर ऑक्सीजन कंटेनर लगाए गए हैं। इनमें साकेत तिराहा, बदरीनाथ थाने के सामने, पुलिस वाहन और एक चाय की दुकान प्रमुख हैं।
इन जगहों पर जरूरत पड़ने पर श्रद्धालु पुलिस से संपर्क कर तत्काल ऑक्सीजन प्राप्त कर सकते हैं। यह सुविधा विशेष रूप से बुजुर्गों और उन श्रद्धालुओं के लिए बहुत लाभकारी साबित हो रही है जिन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं। ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी के कारण जो सांस लेने में परेशानी आती है, उसे इन उपकरणों की मदद से तुरंत कम किया जा सकता है। साथ ही ऑक्सीमीटर के जरिए श्रद्धालु अपने शरीर में ऑक्सीजन स्तर की जांच भी कर सकते हैं, जिससे अपनी स्थिति का सही आकलन कर सकें। देशराज जिंदल फैमिली ट्रस्ट और बदरीनाथ पुलिस की इस पहल से यात्रियों को राहत मिली है और उनकी सुरक्षा एवं स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। इस कदम से बदरीनाथ यात्रा और भी सुरक्षित और सुगम हो जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी के 12 छात्रों का विम्को में चयन
Next: जीवनगढ़ में देशी शराब का ठेका खोलने पर लोगों का प्रदर्शन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत

AltnewsUttarakhand 26/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.