Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • चमोली
  • वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी के 12 छात्रों का विम्को में चयन
  • चमोली

वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी के 12 छात्रों का विम्को में चयन

AltnewsUttarakhand 20/06/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

चमोली(आरएनएस)।  वीरचंद्र सिंह गढ़वाल उत्तराखंड औद्यानिक एवं वानिकी विवि के वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी की ओर से पीएचडी, एमएससी, बीएससी (ऑनर्स) फॉरेस्ट्री और कृषि विज्ञान के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। विशेषज्ञों ने कहा कि कृषि,वानिकी क्षेत्र में देश-विदेश में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। इस मौके पर 12 छात्रों का चयन विम्को कंपनी के लिए हुआ है। शुक्रवार को रानीचौरी मे औद्यानिकी एवं वानिकी विवि के कुलपति प्रो.परविंदर कौशल के मार्गदर्शन और डीन डॉ. टीएस मेहरा के निर्देशन में प्लेसमेंट प्रकोष्ठ की ओर से प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की गई। जिसमें विम्को-आईटीसी, यूनिट रुद्रपुर की प्रमुख डॉ.पूनम, विम्को के वानिकी विशेषज्ञ डॉ.अनूप राज ने विद्यार्थियों के साक्षात्कार लिए।
उन्होंने वानिकी एवं कृषि आधारित क्षेत्रों में करियर की संभावनाओं और व्यावसायिक विकास की अहम जानकारी दी। बताया कि विम्को भी आईटीसी लिमिटेड का हिस्सा है। आईटीसी ख्याति प्राप्त भारतीय बहुराष्ट्रीय समूह है। विम्को वर्तमान में कृषि वानिकी, सतत लकड़ी स्रोत व्यवस्था और वानिकी विकास के क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। साथ ही सतत आजीविका व पर्यावरणीय संरक्षण को बढ़ावा देने में भी योगदान दे रही है। इसका हिस्सा बनने के बाद युवा अपने आप में बदलाव महसूस करेंगे। कार्यक्रम समन्वय वानिकी महाविद्यालय के प्लेसमेंट इंचार्ज डॉ.पंकज ठाकुर ने कहा कि यह दर्शाता है कि विवि कैंपस प्लेसमेंट को लेकर कितना संजीदगी से कार्य योजना बनाता है। यह विश्वविद्यालय की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जिसके तहत वह अकादमिक शिक्षा और उद्योग के मध्य सेतु निर्माण करते के लिए विद्यार्थियों को रोजगारपरक अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किया जा रहा रहै। इस मौके पर डॉ.आलोक येवले,अतुल कुमार,विपिन कुमार आदि मौजूद थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कुमाऊं से प्रयागराज के लिए ट्रेन सेवा शुरू
Next: बदरीनाथ में यात्रियों को मिलेंगे ऑक्सीजन कंटेनर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत

AltnewsUttarakhand 26/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.