Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • बहन को स्कूल छोड़ने जा रहे भाई की हादसे में मौत
  • ऊधम सिंह नगर

बहन को स्कूल छोड़ने जा रहे भाई की हादसे में मौत

AltnewsUttarakhand 03/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  बहन को स्कूल छोड़ने जा रहे भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। ग्राम साबेपुर निवासी 20 वर्षीय वंशदीप पुत्र सरवन सिंह सोमवार को बाइक से अपनी बहन को स्कूल छोड़ने जा रहा था। पीलीभीत रोड पर नकटपुरा चौराहें के पास ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उप जिला चिकित्सालय सितारगंज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने वंशदीप को मृत घोषित कर दिया। वहीं बहन का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। एसएसआई विक्रम धामी ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बिस्तर में आग लगने से जिंदा जला दिव्यांग वृद्ध
Next: कपड़े के बैग में छुपाकर ले जाया जा रहा 2.48 लाख का गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.