Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • खाद्य विभाग के नए नियमों के खिलाफ देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, आंदोलन की चेतावनी
  • अल्मोड़ा

खाद्य विभाग के नए नियमों के खिलाफ देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, आंदोलन की चेतावनी

AltnewsUttarakhand 24/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की चेकिंग और नए नियमों को लेकर देवभूमि उद्योग नगर व्यापार मंडल ने नाराजगी जताई है। नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’ के नेतृत्व में व्यापारियों ने सहायक आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याएं रखीं। व्यापार मंडल ने चेतावनी दी कि यदि चेकिंग के नाम पर मिठाई कारोबारियों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो सभी व्यापारियों को एकजुट कर आंदोलन किया जाएगा।

व्यापार मंडल की प्रमुख आपत्ति मिठाइयों और कच्चे माल पर उपयोग की अंतिम तिथि अंकित करने के अनिवार्य नियम को लेकर है। व्यापारियों का कहना है कि पहले से मिठाई बनने की तारीख अंकित की जाती रही है और पूर्व की बैठकों में भी इसी व्यवस्था पर सहमति बनी थी। उनका तर्क है कि कच्चे माल की गुणवत्ता मौसम, तापमान, परिवहन और भंडारण की परिस्थितियों पर निर्भर करती है। ऐसे में किसी निश्चित तारीख तक उसके खाने योग्य रहने की गारंटी देना व्यावहारिक नहीं है।

व्यापारियों ने त्योहारों के दौरान खाद्य विभाग की ओर से की जाने वाली जांच पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि होली, दीपावली, दशहरा और रक्षाबंधन जैसे अवसरों पर अचानक होने वाली चेकिंग से कारोबार प्रभावित होता है और दुकानदारों में भय का माहौल बनता है। व्यापार मंडल ने यह भी आरोप लगाया कि विभाग के पास मिठाइयों की गुणवत्ता जांचने के पर्याप्त उपकरण उपलब्ध नहीं हैं, इसके बावजूद दुकानों में जांच के नाम पर व्यापारियों को परेशान किया जाता है।

व्यापारियों ने कहा कि बाहरी और मिलावटी खोया-पनीर जैसे उत्पादों को शहर में प्रवेश करने से रोकने के लिए वे पहले भी प्रशासन से मांग कर चुके हैं। इसके लिए लोधिया बैरियर पर जांच की मांग भी उठाई गई थी, लेकिन उनके अनुसार अब तक इस दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

व्यापार मंडल ने अल्मोड़ा की प्रसिद्ध बाल मिठाई और खोये से बनने वाली पहाड़ी मिठाइयों की प्रतिष्ठा का हवाला देते हुए कहा कि इन उत्पादों की पहचान देश-विदेश तक है। व्यापारियों का कहना है कि जांच की प्रक्रिया ऐसी होनी चाहिए, जिससे खाद्य सुरक्षा भी सुनिश्चित हो और स्थानीय मिठाई कारोबार तथा अल्मोड़ा की पहचान पर प्रतिकूल असर न पड़े।

ज्ञापन में व्यापार मंडल ने स्पष्ट किया कि यदि शहर और जिले के मिठाई कारोबारियों का उत्पीड़न नहीं रुका तो खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के उच्च अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। व्यापार मंडल ने कहा कि आंदोलन की जिम्मेदारी विभाग के अधिकारियों की होगी।

इस दौरान जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, जिला महामंत्री संगठन निकेश उपाध्याय, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, जिला महामंत्री हिमांशु कांडपाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक जोशी, जिला संगठन मंत्री हरि कृष्ण खत्री और नीरज थापा, जिला संयुक्त महामंत्री नमन गुरुरानी, सुधीर गुप्ता और मनजिंदर सिंह सहित व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारी तथा मिठाई कारोबारी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: महासू देवता के पूजन आह्वान के साथ दून में शुरू हुआ ठोऊडा महोत्सव
Next: बजरंग दल की अल्मोड़ा जिला टोली में चार कार्यकर्ताओं को मिली नई जिम्मेदारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.