Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • हंगामे की भेंट चढ़ा पूर्व विधायक महेश नेगी की ओर से विधायक निधि के खेल किटों का वितरण कार्यक्रम
  • अल्मोड़ा

हंगामे की भेंट चढ़ा पूर्व विधायक महेश नेगी की ओर से विधायक निधि के खेल किटों का वितरण कार्यक्रम

AltnewsUttarakhand 01/05/2022
Alt Uttarakhand default Featured image

द्वाराहाट/अल्मोड़ा: द्वाराहाट विधानसभा के पूर्व विधायक महेश नेगी की ओर से विधायक निधि के खेल किटों का वितरण कार्यक्रम हंगामे की भेंट चढ़ गया। दरअसल पूर्व विधायक युवक मंगल दलों को खेल किट वितरित कर रहे थे, अचानक ब्लॉक प्रमुख वहां आ धमके और इसे प्रोटोकाल का खुला उल्लंघन बताया और किट वितरण रुकवा दिया। विभाग को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों को सूचना तक नहीं दी गई।

इधर, पूर्व विधायक के हाथों क्रिकेट किट बांटने पर विधायक मदन सिंह बिष्ट ने दूरभाष पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। इसे प्रोटोकॉल का खुला उल्लंघन बताया। उन्होंने भविष्य में कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। इधर, खेल सामग्री बांटने की भनक लगने पर ब्लॉक प्रमुख दीपक किरौला, नारायण रावत, दयाल बिष्ट, प्रताप रावत ने बीआरसी कार्यालय पहुंच इसका विरोध जताते हुए वितरण को बंद करा दिया गया। जानकारी के अनुसार 95 किट बांटे जाने थे, जिनमें 62 का ही वितरण हो पाया।

आपको बता दे की शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी डीएल आर्या एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संदीप वर्मा की मौजूदगी में द्वाराहाट विधानसभा के पूर्व विधायक महेश नेगी ने खेल सामग्री के रूप में दर्जनों नव युवक मंगल दलों के खिलाड़ियों को क्रिकेट किट वितरित किये। कहा कि पिछले पांच वर्षो में वह विधानसभा में खेल युक्त नशा मुक्त करने का संकल्प लेते हुए लगातार युवाओं को प्रोत्साहित करते आ रहे हैं। सरकार भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रही है। बताया कि आचार संहिता लगने के चलते यह सामग्री वितरित नहीं हो सकी थी।

(रिपोर्ट: मनीष नेगी, द्वाराहाट)

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बलढौटी गधेरा पुनर्जनन अभियान के तहत ग्रीन हिल्स संस्था ने चलाया स्वच्छता अभियान चलाया
Next: गुलदार की सक्रियता से दहशत का माहौल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.