Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बल्ढौटी गधेरा पुनर्जीवन को ग्रीन हिल्स ट्रस्ट लगाएगा 3000 पौधे
  • अल्मोड़ा

बल्ढौटी गधेरा पुनर्जीवन को ग्रीन हिल्स ट्रस्ट लगाएगा 3000 पौधे

AltnewsUttarakhand 15/07/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। बल्ढौटी गधेरे के पुनर्जीवन की दिशा में ग्रीन हिल्स ट्रस्ट का प्रयास लगातार जारी है। गधेरे के रिचार्ज जोन में संस्था द्वारा चौड़ी पत्ती वाले वृक्षों का बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जा रहा है। क्षेत्र में पहले से चीड़ के ही पेड़ अधिक हैं, जबकि वर्षा जल को भूमिगत करने और मिट्टी के संरक्षण के लिए चौड़ी पत्ती के वृक्षों की मौजूदगी जरूरी मानी जाती है। इसी दृष्टि से ट्रस्ट ने पिछले तीन वर्षों से इस क्षेत्र में पौधारोपण और ट्रेंचेज खुदाई का कार्य शुरू किया है। इस वर्ष पिछले दो महीनों से दीपक जोशी के नेतृत्व में ट्रस्ट की टीम ने इस अभियान को कुशलता से आगे बढ़ाया है। ट्रस्ट ने इस बार 2500 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से अगले तीन-चार दिनों में 3000 पौधों का रोपण पूरा कर लिया जाएगा। पौधारोपण में स्थानीय शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर, एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज, विक्टर मोहन जोशी जीजीआईसी एनटीडी, जूनियर हाईस्कूल एनटीडी और शिशु मंदिर जीवनधाम के छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के साथ अलग-अलग दिन इस मुहिम में सहयोग दिया। खासतौर पर शिशु मंदिर जीवनधाम के कक्षा पांच के लगभग 100 बच्चों ने पूरे जोश और ऊर्जा के साथ सहभागिता की, जिसकी सराहना सभी ने की। रविवार को रेडक्रॉस सोसायटी और अल्मोड़ा केमिस्ट एसोसिएशन के सहयोग से 100 औषधीय पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर डॉ. जेसी दुर्गापाल, आशीष वर्मा, राघव पंत, पूर्व सभासद जगमोहन बिष्ट समेत अन्य सदस्य और पदाधिकारी भी मौजूद रहे। ग्रीन हिल्स ट्रस्ट ने इस पौधारोपण अभियान में सहभागिता करने वाले सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार जताया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बदमाशों ने तीन युवकों को मारी गोली, एक की मौत, दो घायल
Next: एसएसजे विवि में एनसीसी का स्मरण फेस्ट, कैडेट्स की उपलब्धियों पर कुलपति ने जताया गर्व

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.