Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बदमाशों ने तीन युवकों को मारी गोली, एक की मौत, दो घायल
  • राष्ट्रीय

बदमाशों ने तीन युवकों को मारी गोली, एक की मौत, दो घायल

AltnewsUttarakhand 15/07/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

बेगूसराय (आरएनएस)। बिहार के बेगूसराय में बदमाशों ने तीन युवकों को गोलियों से छलनी कर दिया। इस हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघा रेलवे गुमटी के पास हुई।
मृतक की पहचान स्थानीय निवासी स्वर्गीय छोटू महतो के पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवकों में एक का नाम प्रिंस कुमार है, जो नंदकिशोर सिन्हा का बेटा है, जबकि दूसरा घायल शुभम कुमार रामदीरी का निवासी है।
जानकारी के अनुसार, तीनों युवक रेलवे गुमटी के पास छोटे वाहनों से बैरियर शुल्क वसूली का काम करते थे। सोमवार को भी वे अपने कार्यस्थल पर मौजूद थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह हमलावर, जो मुंह ढंके हुए थे, वहां पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
गोलियों की बौछार में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवकों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अमित कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्रिंस और शुभम का इलाज किया जा रहा है।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और अस्पताल परिसर में भी तनावपूर्ण माहौल देखा गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में यह आपसी रंजिश या वसूली विवाद का मामला माना जा रहा है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला वर्चस्व की लड़ाई का या जमीन का विवाद हो सकता है। उन्होंने कहा कि इलाज के दौरान अमित कुमार की मौत हो गई है और अन्य का इलाज चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि परिजनों का कहना है कि उनके ही समाज के दीपो महतो ने गोली चलवाई है। बताया जा रहा है कि दीपो महतो और छोटू महतो के बीच आपसी लड़ाई चल रही है। मृतक अमित महतो कुछ दिनों पहले ही एक मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था।
परिजनों ने कहा कि बाइक पर सवार कुछ लोग आए और गोली चलाने लगे। मृतक की मां ने बताया कि उनके समाज के लोगों ने ही उनके बेटे की हत्या करवा दी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जम्मू-कश्मीर के डोडा में दर्दनाक हादसा, टेंपो ट्रैवलर के खाई में गिरने से 3 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी
Next: बल्ढौटी गधेरा पुनर्जीवन को ग्रीन हिल्स ट्रस्ट लगाएगा 3000 पौधे

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.