Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बांग्लादेश में हिंदू श्रमिक की हत्या के विरोध में किया पुतला दहन
  • अल्मोड़ा

बांग्लादेश में हिंदू श्रमिक की हत्या के विरोध में किया पुतला दहन

AltnewsUttarakhand 23/12/2025

अल्मोड़ा। बांग्लादेश में एक हिंदू श्रमिक की नृशंस हत्या के विरोध में मंगलवार को अल्मोड़ा के शिखर तिराहे पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के बैनर तले हिंदू समाज की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश की मौजूदा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया और कड़ा आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद कट्टरपंथी और जिहादी गतिविधियों में लगातार वृद्धि हुई है, जिनका निशाना अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय बन रहा है। आरोप लगाया गया कि हाल ही में मेमन जिले के भालुका क्षेत्र में दीपू दास नामक एक गरीब हिंदू श्रमिक के साथ अमानवीय घटना को अंजाम दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद मृतक के शव के साथ भी बर्बरता की गई और पूरी घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किए गए। वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के मंदिरों, प्रतिष्ठानों, व्यापारिक केंद्रों, संपत्तियों, महिलाओं, शासकीय कर्मचारियों और पत्रकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं, लेकिन वहां का प्रशासन इस पर प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रहा है। उनका आरोप था कि प्रशासन की निष्क्रियता से ऐसे तत्वों को संरक्षण मिल रहा है। पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि बांग्लादेश में हिंदू विरोधी हिंसक गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जाए, दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए, मृतक दीपू दास के परिवार को न्याय मिले और अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज, वेद प्रकाश, गोपाल सिंह नयाल, कैलाश शर्मा, अमित साह मोनू, भारत भूषण कुंडू, अभिषेक जोशी, जगमोहन बिष्ट, संजय बिष्ट, सौरभ वर्मा, प्रकाश लोहनी, सिकंदर पवार, कैलाश गुरुरानी, राजेंद्र सिंह कनवाल, रवि जोशी, हरीश लाल, जगदीश नैनवाल, नीरज सांगा, मनीषा फर्तियाल, कमलेश भट्ट, बन्नी, राहुल कनवाल, रोहित कुमाल्टा, पवन, प्रमोद लोहनी, भगवान जोशी, दक्ष पवार, तुषार साह, नमन गुरुरानी, जगत भट्ट, हिमाल शर्मा, आनंद रावत, प्रमोद आर्या, राजेंद्र सिंह रावत और कमल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने मुख्यसेवक स्टॉल पर बैठकर सुनी जनसमस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश
Next: स्वामी श्रद्धानन्द धर्मरक्षा दिवस पर अल्मोड़ा में विविध कार्यक्रम आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.