Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बसंत पंचमी पर अल्मोड़ा की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी
  • अल्मोड़ा

बसंत पंचमी पर अल्मोड़ा की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी

AltnewsUttarakhand 23/01/2026 1 minute read

अल्मोड़ा। लंबे सूखे के बाद शुक्रवार को बसंत पंचमी के अवसर पर अल्मोड़ा जनपद में मौसम ने करवट ली और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी दर्ज की गई। करीब चार माह बाद हुई बारिश और हिमपात से काश्तकारों के साथ आम लोगों में भी राहत और उत्साह का माहौल रहा। बर्फ़बारी से पर्यटकों के चेहरों पर खासी मुस्कान नजर आई। बारिश से जंगलों में बढ़ते अग्निकांड के खतरे को लेकर वन विभाग को भी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। शुक्रवार अपराह्न अल्मोड़ा में अचानक मौसम बदला और बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात शुरू हो गया। सुबह तक जहाँ हलकी धूप और बादल के साथ सर्द हवाएं चल रही थी वहीं दोपहर बाद चौबटिया, जागेश्वर, कसारदेवी, शीतलाखेत, वृद्ध जागेश्वर, दूनागिरि समेत ऊंचाई पर स्थित पर्यटक स्थलों में बर्फबारी से रौनक दिखाई दी। करीब एक घंटे तक ऊपरी क्षेत्रों में हिमपात हुआ, हालांकि बाद में बारिश तेज होने से निचले हिस्सों में जमी बर्फ पिघलने लगी। शाम तक बादलों की गरज और चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहा। मौसम बदलने के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड बढ़ गई। वहीं लंबे समय बाद हुई बारिश से जलस्रोतों के रिचार्ज होने और खेती-किसानी को लाभ मिलने की उम्मीद भी जगी है। सेब बागवानी सहित अन्य फसलों के लिए भी इसे लाभकारी माना जा रहा है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गुलदार की आवाजाही पर वन विभाग सतर्क, प्रभावित गांवों में गश्त और जागरूकता अभियान
Next: ‘परीक्षा पे चर्चा’ के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय अव्वल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.