Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बसौली-नाई ढौल मोटर मार्ग का 14 साल बाद भी नहीं मिल पाया मुआवजा
  • अल्मोड़ा

बसौली-नाई ढौल मोटर मार्ग का 14 साल बाद भी नहीं मिल पाया मुआवजा

AltnewsUttarakhand 17/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई भूमि का मुआवजा 14 साल बाद भी ग्रामीणों को नहीं मिल पाया है, जबकि साल 2014 में ही उक्त मोटर मार्ग का काम पूर्ण हो चुका है। पीएमजेसीवाई के तहत निर्मित बसौली-नाई ढौल मोटर मार्ग तथा मनान-क्लेथ-नाई ढौल मोटर मार्ग में अधिग्रहित भूमि का मुआवजा 14 साल बाद भी नहीं मिला है। जिसको लेकर ढौल में संसाधन पंचायत व वन पंचायत की संयुक्त बैठक हुई। इस दौरान मोटर मार्ग हेतु अधिग्रहित की गयी भूमि का 14 वर्ष बाद भी मुआवजा न मिलने पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए मुआवजा भुगतान यथाशीघ्र करने की मांग की गई। वन पंचायत द्वारा बनाए गये उप नियमों की समीक्षा करने के साथ ही उसकी सुरक्षा का संकल्प लिया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बसौली नाई-ढौल पोखरी मोटर मार्ग वर्ष 2005 में स्वीकृत हुआ था। 2010 में इस मोटर में कार्य प्रारंभ हुआ और 2014 में मोटर मार्ग निर्माण कार्य भी पूर्ण हो गया, लेकिन मोटर मार्ग हेतु अधिग्रहित की गई भूमि का 14 वर्ष बाद भी मुआवजा भुगतान नहीं किया गया है। यही स्थिति मनान-क्लेथ-नाई ढौल मोटर मार्ग की है। उन्होंने कहा कि इन मोटर मार्गों के निर्माण में बड़ी मात्रा में ग्रामीणों की भूमि उपयोग में लाई गई है, लेकिन आज तक मुआवजा नहीं दिया गया। मोटर मार्ग निर्माण में निकले मलबे से काश्तकारों के कई खेत, सिंचाई गूल, सिंचाई टैंक और रास्ते क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। उनके पुनर्निर्माण की मांग की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही इन मामलों को लेकर एक शिष्ट मंडल संबंधित विभागों एवं जिला प्रशासन से मुलाकात करेगा। मांगों पर कार्रवाई न होने पर ग्रामीण आंदोलनात्मक कार्रवाई करने को बाध्य होंगे। इस अवसर पर संसाधन पंचायत की सचिव हेमा भंडारी, रेवती भंडारी, पिंकी नयाल, सरपंच पूरन सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य हेमा भंडारी, दीप्ति भोजक, ठाकुर सिंह, मोहन सिंह, नरेन्द्र सिह, ईश्वर जोशी, देवेन्द्र सिंह, बचे सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वनाग्नि बुझाने गए युवक की जलने से मौत
Next: पुलिस बल को चुस्त-दुरुस्त रखने को साथ में दौड़े एसएसपी पींचा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.