Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गांवों की तरक्की के लिए एकजुट हों पंचायत प्रतिनिधि, विकास संकल्प सम्मेलन में हुई चर्चा
  • अल्मोड़ा

गांवों की तरक्की के लिए एकजुट हों पंचायत प्रतिनिधि, विकास संकल्प सम्मेलन में हुई चर्चा

AltnewsUttarakhand 10/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। विकासखंड हवालबाग में त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधि संवाद एवं विकास संकल्प सेवा सेतु सम्मेलन-2026 के तहत पंचायत प्रतिनिधियों के क्षमता विकास, विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन और अभिमुखीकरण को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने, स्थानीय संसाधनों से आय बढ़ाने, सामूहिक खेती को प्रोत्साहित करने और ग्रामीण विकास में जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के शुभारम्भ पर खंड विकास अधिकारी संतोष जेठी ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री हुकुम सिंह कुंवर ने कहा कि पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए आजीविका संवर्धन, सामूहिक खेती और नशामुक्ति पर विशेष ध्यान देना होगा। अपनी संस्कृति और परंपराओं को बचाने के लिए भी सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

प्रशिक्षक गुलशन बर्थवाल ने ग्राम पंचायतों के अपने संसाधनों से आय अर्जित करने के तरीकों की जानकारी दी। ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र नयाल ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों की विषम भौगोलिक परिस्थितियों में ग्राम पंचायतों के लिए कर लगाकर आय जुटाना चुनौतीपूर्ण है।

पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने पंचायतों के एकजुट होकर आगे बढ़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने पंचायत प्रतिनिधियों से चुनावी मतभेद भुलाकर सर्वांगीण विकास पर ध्यान देने और स्थानीय समस्याओं का समाधान मिलकर खोजने की अपील की। उन्होंने जनसहभागिता से स्वैच्छिक चकबंदी जैसे विकल्पों पर भी विचार करने की बात कही। ब्लॉक प्रमुख हिमानी कुंडू ने सभी जनप्रतिनिधियों से मिलकर विकासखंड हवालबाग को आगे बढ़ाने का आह्वान किया और कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आभार जताया।

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी संतोष जेठी, ग्राम प्रधान संगठन के महामंत्री विनोद जोशी, संजय बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, आनंद भोज, अजय वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम पालीवाल सहित ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक खंड विकास अधिकारी रमेश कनवाल ने किया। समापन पर रमेश कनवाल ने सभी का धन्यवाद करते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली कूच से पहले यूथ कांग्रेस के सात नेता नजरबंद, आठ घंटे घर में बैठाए रखा
Next: भैरव घाट पर ब्रह्मलीन संतों का तर्पण, उत्तराखंड के विकास की कामना

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.