Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भैसड़गांव अस्पताल की बदहाल स्थिति पर कांग्रेस का सांकेतिक धरना
  • अल्मोड़ा

भैसड़गांव अस्पताल की बदहाल स्थिति पर कांग्रेस का सांकेतिक धरना

AltnewsUttarakhand 23/08/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय भैसड़गांव की जर्जर स्थिति और उपेक्षा के विरोध में रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अस्पताल भवन के आसपास उगी घास और झाड़ियों की सफाई कर सरकार का ध्यान अस्पताल की बदहाल स्थिति की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजू भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लंबे समय से अस्पताल भवन जीर्णशीर्ण स्थिति में है, लेकिन इसके रखरखाव और सुधार की दिशा में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने सरकार से अस्पताल भवन के शीघ्र जीर्णोद्धार, नियमित रखरखाव और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस जनहित में आंदोलन तेज करेगी। धरने में जिला पंचायत सदस्य संतोष कुमार, प्रकाश खाती, हीरा मेहरा, लक्ष्मण मेहरा, रणजीत नयाल, श्याम सिंह दोसाद, ग्राम प्रधान कैलाश कुमार, न्याय पंचायत अध्यक्ष राहुल कुमार, मनीष चंद, अर्जुन बोरा, भुवन तिवारी, डुगर सिंह, राजू आर्या, महेंद्र सिंह, केसर सिंह, मोहन सिंह, नंदन सिंह, अजय अधिकारी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा की युवा उद्यमी हर्षिता सुयाल बिष्ट को किया सम्मानित
Next: धौलछीना-शेराघाट सड़क के गड्ढों में यूकेडी ने किया पौधरोपण, आंदोलन की चेतावनी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.