Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भैंसियाछाना में पांच दिवसीय उद्यमिता प्रशिक्षण शुरू
  • अल्मोड़ा

भैंसियाछाना में पांच दिवसीय उद्यमिता प्रशिक्षण शुरू

AltnewsUttarakhand 24/08/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। ग्रामीण महिलाओं को उद्यमिता, डिजिटल कौशल और सतत आजीविका से जोड़ने के उद्देश्य से भैंसियाछाना विकासखंड के ग्राम पंचायत डालाकोट (नगरखान) में सोमवार से पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। 27 अगस्त तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में 40 से अधिक महिला प्रतिभागियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता, उद्यमिता, डिजिटल मार्केटिंग, साइबर सुरक्षा, मधुमक्खी पालन और मशरूम उत्पादन जैसे विषयों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण सामाजिक विकास एवं प्रबंधन समिति (एसवीईपीएस), गोलना करड़िया द्वारा उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों, महिला उद्यमियों और बेरोजगार युवतियों को स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग के माध्यम से स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में सक्षम बनाना है। प्रशिक्षण के पहले दिन प्रतिभागियों को स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, महिलाओं और बच्चों के पोषण, स्वस्थ जीवनशैली तथा शहद और मशरूम आधारित आजीविका के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को स्थानीय स्तर पर उद्यमी के रूप में विकसित करने और सामूहिक प्रयासों से आय के नए स्रोत तैयार करने पर जोर दिया गया। आयोजकों के अनुसार प्रशिक्षण के आगामी सत्रों में प्रतिभागियों को मशरूम उत्पादन की वैज्ञानिक तकनीक, मधुमक्खी पालन, सुरक्षित खाद्य उत्पादन, डिजिटल साक्षरता, स्मार्टफोन और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के उपयोग, साइबर सुरक्षा, डिजिटल मार्केटिंग तथा स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ने के तरीकों की जानकारी दी जाएगी। अंतिम चरण में महिलाओं को सतत आजीविका और स्थानीय संसाधनों पर आधारित व्यवसाय विकसित करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ पूरन सिंह कनवाल और शंभू दत्त जोशी मधुमक्खी पालन, यादवेंद्र शाह और पंकज आर्या मशरूम उत्पादन, भीम सिंह बगड़वाल उद्यमिता एवं स्वरोजगार तथा हिमांशु पंत डिजिटल मार्केटिंग और ऑनलाइन बाजार विस्तार पर प्रशिक्षण देंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: महाकालेश्वर आजीविका सहकारिता की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न
Next: सूचना के अधिकार पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को किया सम्मानित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.