Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भारी वर्षा की सम्भावना को देखते हुए उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ट्रेकिंग पर रोक
  • देहरादून

भारी वर्षा की सम्भावना को देखते हुए उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ट्रेकिंग पर रोक

AltnewsUttarakhand 05/10/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  जनपद चमोली में भारी वर्षा की सम्भावना को देखते हुए रविवार से लेकर 7 अक्टूबर तक उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ट्रैकिंग पर रोक लगाई गई है। साथ ही जोखिम वाले क्षेत्रों में भी मजदूरों द्वारा निर्माण कार्य पर भी रोक लगाई गई है। अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय मौसम विभाग द्वारा प्राप्त पूर्वानुमान के अनुसार रविवार से 7 अक्टूबर जनपद चमोली सहित प्रदेश के अन्य जनपदों में भारी से भारी वर्षा होने की संभावना है। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा उच्च हिमालयी क्षेत्रों ट्रेकिंग गतिविधियों पर रोक लगाने के साथ साथ सभी विभागों व कार्यदायी संस्थाओं को जोखिम वाली जगहों पर मजदूरों से कराए जा रहें, निर्माण कार्य पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पूर्व में दी गई ट्रेकिंग अनुमतियां तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई हैं। अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने जनपद वासियों से अपील की है कि भारी वर्षा की स्थिति को देखते हुए सभी लोग सतर्कता और सावधानी बरतें। भारी बारिश की स्थिति में भूस्खलन मार्ग अवरोध और नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि की संभावना रहती है, अतः लोग जोखिम भरे क्षेत्रों से दूर रहें, अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शिक्षा में त्रिस्तरीय कैडर के लिए शिक्षकों के सुझावों को भी किया जाए शामिल
Next: हरबर्टपुर में जाम ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.