Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा में त्रिस्तरीय कैडर के लिए शिक्षकों के सुझावों को भी किया जाए शामिल
  • देहरादून

शिक्षा में त्रिस्तरीय कैडर के लिए शिक्षकों के सुझावों को भी किया जाए शामिल

AltnewsUttarakhand 05/10/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड के स्कूलों में शिक्षकों के त्रिस्तरीय कैडर के प्रस्ताव का अखिल भारतीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ने स्वागत किया है। संघ के राष्ट्रीय महामंत्री सुभाष चौहान ने कहा कि अगर सरकार इसे शिक्षकों की सभी शर्तों के अनुसार मंजूर करती है तो संघ इसका पूरा समर्थन करेगा। चौहान ने कहा कि उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव के लिए यह जरूरी है और जूनियर शिक्षकों इसकी मांग लंबे समय से करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव में शिक्षक संघ के सुझावों को जरूर शामिल किया जाना चाहिए। चौहान ने बताया कि पूर्व में भी इसका ड्राफ्ट तैयार किया गया था, लेकिन तब शिक्षक संघ की ओर से दिए गए सुझावों को इसमें शामिल नहीं किया गया। इस वजह से इस ड्राफ्ट पर काम नहीं हो पाया। साथ ही पूर्व में भी शिक्षा मंत्री ने त्रिस्तरीय कैडर की घोषणा की थी, लेकिन फिर भी कैडर निर्धारण नहीं हो पाया था। उन्होंने कहा कि अब जो प्रस्ताव शासन को दिया गया है, उसमें शिक्षक संघ के सुझावों को अहमियत देनी चाहिए। सुभाष चौहान ने कहा कि त्रिस्तरीय कैडर से शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव होगा। प्राथमिक और माध्यमिक में अलग-अलग निदेशालय के बजाए एक ही निदेशालय के अधीन आ जाएंगे और इसमें जूनियर शिक्षकों के हितों की सुरक्षा भी हो सकेगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लैंसडाउन में शहीद सम्मान समारोह में किया प्रतिभाग
Next: भारी वर्षा की सम्भावना को देखते हुए उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ट्रेकिंग पर रोक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.