Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भतरौजखान क्षेत्र में कार खाई में गिरी, चालक की मौत
  • अल्मोड़ा

भतरौजखान क्षेत्र में कार खाई में गिरी, चालक की मौत

AltnewsUttarakhand 15/01/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिले में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। भतरौजखान थाना क्षेत्र में जिहाड़ और तराड़ी के बीच एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वाहन संख्या यूके20टीए-8080 अर्टिगा अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 300 मीटर नीचे खाई में गिर गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही भतरौजखान थाना पुलिस के साथ ही फायर स्टेशन रानीखेत और एसडीआरएफ की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। हादसे में चालक कुबेर सिंह, उम्र लगभग 40 वर्ष, पुत्र भूपाल सिंह, निवासी कमेटपानी बासोट की मौत हो गई। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से चालक के शव को खाई से बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया। एहतियात के तौर पर आसपास सर्च अभियान भी चलाया गया। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार वाहन में चालक के अलावा कोई अन्य सवार नहीं था। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लाखों के जेवरात उड़ाने वाला आरोपी पांच घंटे में गिरफ्तार
Next: मनान–चंद्रपुर मोटर मार्ग के नवनिर्माण का कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया भूमिपूजन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.