Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भतरौजखान थाने का भ्रमण कर स्कूली बच्चों ने जानी पुलिस की कार्यप्रणाली
  • अल्मोड़ा

भतरौजखान थाने का भ्रमण कर स्कूली बच्चों ने जानी पुलिस की कार्यप्रणाली

AltnewsUttarakhand 16/04/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। भतरौजखान क्षेत्र के जीआईसी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को थाना भतरौजखान का भ्रमण कर पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से जाना। करीब 100 बच्चों ने इस दौरान पुलिस की विभिन्न जिम्मेदारियों, कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी जानकारी हासिल की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर जनपद के सभी थानों में स्कूली बच्चों को आमंत्रित कर उन्हें पुलिस व्यवस्था, सुरक्षा से जुड़े कानूनों और जागरुकता से संबंधित विषयों की जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार और पुलिस टीम ने बच्चों को साइबर अपराधों जैसे—कस्टमर केयर फ्रॉड, गूगल फ्रॉड, एनीडेस्क, क्यूआर कोड स्कैन, जॉब और ओएलएक्स फ्रॉड, सोशल मीडिया धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड, केवाईसी अपडेट, डिजिटल पेमेंट फ्रॉड, ऑनलाइन लोनिंग और साइबर बुलिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के उपयोग और साइबर सतर्कता के प्रति भी बच्चों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में यातायात नियमों, नशे के दुष्परिणामों, डायल 112 सेवा, महिला और बाल अपराध, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग, नए आपराधिक कानूनों और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जानकारी दी गई। पुलिस की इस पहल को अभिभावकों और शिक्षकों द्वारा भी सराहा गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सिलक्यारा टनल में ऐतिहासिक ब्रेकथ्रू, मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी में हुई बड़ी उपलब्धि
Next: पिता ने चोरी की आदत से परेशान होकर बेटे की कर दी हत्या, गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.