Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • पिता ने चोरी की आदत से परेशान होकर बेटे की कर दी हत्या, गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

पिता ने चोरी की आदत से परेशान होकर बेटे की कर दी हत्या, गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 16/04/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर। उधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर में एक पिता द्वारा अपने 15 वर्षीय बेटे की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मृतक बालक की चोरी की आदत से तंग आकर पिता ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

घटना रुद्रपुर के सिडकुल क्षेत्र की है, जहां छठी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र अंकित गंगवार की लाश बरामद हुई थी। पुलिस ने जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें अंकित अपने पिता देवदत्त के साथ साइकिल पर जाते हुए दिखाई दिया। इस आधार पर जब पुलिस ने देवदत्त से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

हत्या की वजह बना घरेलू विवाद

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, देवदत्त ने बताया कि अंकित अक्सर घर से पैसे चुरा लेता था। घटना वाले दिन भी उसने पिता की सैलरी में से 12 हजार रुपये चुरा लिए थे, जिससे घर में विवाद बढ़ गया। पिता ने पहले बेटे को पीटा, फिर योजना बनाकर उसे छोटे बेटे को स्कूल छोड़ने के बहाने सिडकुल क्षेत्र ले गया और वहां उसकी कमीज से गला घोंटकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। अंकित की मां आरती गंगवार की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी कार्यालय में मामले का खुलासा करते हुए एसपी क्राइम निहारिका तोमर ने बताया कि देवदत्त ने कई बार बेटे को समझाने की कोशिश की थी, लेकिन उसकी आदतें नहीं बदलीं। घरेलू कलह लगातार बढ़ती जा रही थी, जिससे परेशान होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भतरौजखान थाने का भ्रमण कर स्कूली बच्चों ने जानी पुलिस की कार्यप्रणाली
Next: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने खोला बाजपुर में सील किया मदरसा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.