Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • त्यौहारों में कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली
  • अल्मोड़ा

त्यौहारों में कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली

AltnewsUttarakhand 10/11/2020 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने एवं आगामी धनतेरस, दीपावली, भाईदूज आदि त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत बाजार में अधिक संख्या में लोगों के एकत्र होकर खरीददारी करने एवं भीड़-भाड़ होने पर सभी दुकानदारों व्यवसायियों एवं आम जन को कोरोना संक्रमण से बचने एवं बचाने हेतु जागरूक करने हेतु फ्लैग मार्च का आयोजन करते हुए जनता को लगातार जागरूक करने के निर्देश पर आज दिनाॅक- 10.11.2020 को तपेश कुमार चन्द पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत के नेतृत्व में प्रभारी कोतवाली रानीखेत रमेश बोहरा, व०उ०नि० फिरोज आलम एवं कोतवाली रानीखेत के अन्य पुलिस अधि०/कर्मचारियों द्वारा रानीखेत क्षेत्र में तथा महिला थानाध्यक्ष अल्मोड़ा श्वेता नेगी द्वारा एनटीडी क्षेत्र में जनता को जागरूक किये जाने हेतु रैली का आयोजन किया गया।
उक्त जन-आन्दोलन जागरूकता रैली में पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत द्वारा अपने सहकर्मियों के साथ कोरोनावायरस संक्रमण से बचने हेतु स्लोगन, बैनर एवं अन्य जागरूकता तख्तियों के साथ थाना क्षेत्र में आम जन एवं दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों में सोशल डिस्टैन्सिंग का पालन करवाने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही माईक के माध्यम से सभी से कोरोना संक्रमण से बचाव के नियम सोशल डिस्टैन्सिग, मास्क एवं हाथों को नियमित रूप से धोना या सैनेटाइज करने अपील की गयी। महिला थानाध्यक्ष द्वारा अपनी टीम के साथ उत्तराखण्ड पुलिस के मूल मंत्र एस०एम०एस० सैनेटाइज, मास्क, सोशल डिस्टैन्सिंग का पालन करने की अपील की गयी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बिहार चुनाव तथा म०प्र०, उ०प्र० उपचुनाव में बढ़त की खुशी में अल्मोड़ा भाजपा ने किया मिष्ठान्न वितरण और आतिशबाजी
Next: स्कूली छात्रा को अश्लील संदेश भेजने वाले शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.