Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • प्रेमी ही निकला प्रेमिका का हत्यारा, दोस्तों के साथ मिलकर उतारा था मौत के घाट
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

प्रेमी ही निकला प्रेमिका का हत्यारा, दोस्तों के साथ मिलकर उतारा था मौत के घाट

AltnewsUttarakhand 11/03/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

बहादुरगढ़ (आरएनएस)। बहादुरगढ़ में शादी का दबाव बनाने वाली प्रेमिका को उसके प्रेमी ने चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। प्रेमी ने दो दिन तक प्रेमिका के शव को घर पर रखा फिर बाद में दोस्तों साथ मिलकर केएमपी एक्सप्रेस-वे फ्लाईओवर के पास फेंक दिया। पुलिस ने प्रेमी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को आज बहादुरगढ़ कोर्ट में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
सदर थाना पुलिस और सीआईए – 1  बहादुरगढ़ की टीम ने ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझा ली है। दरअसल, गत 3 मार्च की रात को KMP एक्सप्रेस-वे के पुल के पास मेहंदीपुर डाबोदा गांव की झाड़ियों में एक युवती का कंबल में लिपटा हुआ शव मिला था। महिला के शव पर चाकू से दर्जनभर वार किए गए थे। इस संबंध में सदर थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था। मामले में खुलासा करते हुए एसीपी प्रदीप कुमार ने बताया कि सदर थाना व सीआईए की कई टीमें इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाने में लगी थी।
एसीपी ने बताया कि 9 मार्च को मृतका की पहचान बादली गांव निवासी 22 वर्षीय खुशी के रूप में हुई थी। खुशी के परिजनों ने बयान दिए तो मामले की परत खुलती चली गई। परिजनों ने टांडाहेड़ी के निवासी हिमांशु व उसके दोस्तों पर आरोप लगाया था। मामले में चार आरोपी पकड़े गए हैं। इनकी पहचान हिमांशु निवासी टांडाहेड़ी, सौरव निवासी सिलोठी, मनीष निवासी परनाला और कार्तिक निवासी टांडाहेड़ी के रूप में हुई है।
एसीपी प्रदीप कुमार कि कुछ समय पहले हिमांशु की खुशी के साथ दोस्ती हुई थी। गत 24 फरवरी को वह लड़की को गांव में स्थित अपने पुराने मकान में ले आया। यहां शादी को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। जिसके चलते एक मार्च को हिमांशु ने चाकू से उसकी हत्या कर दी। दो दिन तक शव उसी मकान में रहा। बाद में उसने अपने अन्य तीन दोस्तों के साथ मिलकर शव को कंबल और पल्ली में लपेटकर 3 मार्च को मेहंदीपुर डाबोदा की झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली है। वारदात में प्रयोग किए गए हथियार को बरामद करने व अन्य पहलुओं तक पहुंचने के लिए पुलिस ने आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बिजली के निजीकरण को लेकर माकपा का प्रदर्शन
Next: अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों की हड़ताल 10 दिन के लिए स्थगित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.