Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बिनसर के आसपास गांवों में जंगली जानवरों की बढ़ी आवाजाही पर ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • अल्मोड़ा

बिनसर के आसपास गांवों में जंगली जानवरों की बढ़ी आवाजाही पर ग्रामीणों ने जताई चिंता

AltnewsUttarakhand 22/12/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। बसौली में विभिन्न संगठनों की बैठक में बिनसर वन्य जीव विहार से सटे गांवों में जंगली जानवरों की बढ़ती चहलकदमी पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। बैठक में ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई और कहा गया कि हाल के दिनों में तेंदुए दिन के समय भी घरों के आसपास दिखाई दे रहे हैं। शाम ढलते ही जंगली सुअरों के झुंड आंगनों तक पहुंच रहे हैं, जबकि लंगूर और बंदरों का आतंक पहले से ही बना हुआ है। इन हालातों से ग्रामीणों में भय का माहौल है। बैठक में यह चर्चा भी सामने आई कि अन्य क्षेत्रों से पकड़े गए तेंदुओं को बिनसर अभयारण्य में छोड़े जाने की आशंका ग्रामीणों के बीच लगातार बनी हुई है। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व में भी बाहरी क्षेत्रों से पकड़े गए जानवरों को यहां छोड़े जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। गत वर्ष बधियाकरण के बाद हल्द्वानी से बागेश्वर ले जाए जा रहे बंदरों को एक पिकअप वाहन से बिनसर अभयारण्य में छोड़े जाने का मामला सामने आया था, जिसे ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ लिया था। ग्रामीणों ने अभयारण्य प्रशासन से स्पष्टता की मांग करते हुए कहा कि उनकी आशंकाओं को दूर किया जाए और बाहर से लाकर किसी भी हालत में हिंसक जानवरों को बिनसर क्षेत्र में न छोड़ा जाए। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस संबंध में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो ग्रामीणों को आंदोलनात्मक कार्रवाई के लिए बाध्य होना पड़ेगा। बैठक में उत्तराखंड संसाधन पंचायत के संयोजक ईश्वर जोशी, मल्ला स्यूनरा विकास मंच के अध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट, वन पंचायत संगठन ताकुला के अध्यक्ष सुंदर सिंह पिलख्वाल, सरपंच डूंगर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता पूरन सिंह, लक्ष्मण सिंह, राजेंद्र सिंह सहित कई ग्रामीण और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मेडिकल कॉलेज प्रशासन से वार्ता के बाद स्वास्थ्य सुधार आंदोलन स्थगित
Next: मुख्यमंत्री ने रानीखेत में प्रातःकालीन भ्रमण कर आमजन से किया संवाद

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.