Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: बिनसर अभयारण्य में आग बुझाने गए 04 की मौत, 04 घायल
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: बिनसर अभयारण्य में आग बुझाने गए 04 की मौत, 04 घायल

AltnewsUttarakhand 13/06/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जनपद के बिनसर अभयारण्य वन क्षेत्र से एक अत्यंत दर्दनाक हादसे की खबर आई है। यहां वनाग्नि की चपेट में आने से 04 की दर्दनाक मौत हो गई है वहीं 04 घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिनसर अभयारण्य में आग बुझाने गई टीम में 04 की मौत हो गई। गुरुवार अपराह्न बिनसर वन्य जीव अभयारण्य में आग बुझाने पहुंची टीम का वाहन वनाग्नि की चपेट में आ गया जिसमें झुलसकर फारेस्ट गार्ड, वन श्रमिक, पीआरडी जवान, फायर वॉचर की मौत हो गई। हादसे में वन विभाग का बोलेरो वाहन भी जल गया। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं चार अन्य झुलसे घायलों को बेस अस्पताल ले जाया गया जहाँ से घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। गुरुवार को बिनसर वन्यजीव अभयारण्य में आग लगी थी जहाँ आग बुझाने के लिए वन विभाग की टीम पहुंची थी। आग की लपटें इतनी तेज़ थी कि आग ने विभागीय वाहन को आगोश में ले लिया। जिसमें झुलसकर वन बीट अधिकारी बिनसर रेंज, सिविल एवं सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा त्रिलोक सिंह मेहता पुत्र नारायण सिंह निवासी उडलगांव बाड़ेछीना, दैनिक श्रमिक दीवान राम (35 साल) पुत्र पदी राम निवासी ग्राम सौड़ा कपड़खान, पीआरडी जवान पूरन सिंह (50 साल) पुत्र दीवान सिंह निवासी ग्राम कलौन, फायर वाचर करन आर्या (21 साल) पुत्र विशन राम की मौत हो गई। हादसे में घायल फायर वाचर कृष्ण कुमार (21 वर्ष) पुत्र नारायण राम निवासी ग्राम भेटुली अयारपानी, पीआरडी जवान कुंदन सिंह नेगी (44 साल) पुत्र प्रताप नेगी निवासी ग्राम खांखरी, वाहन चालक भगवत सिंह भोज (38 साल) पुत्र बची सिंह ग्राम भेटुली अयारपानी, दैनिक श्रमिक कैलाश भट्ट (54 साल) पुत्र बद्रीदत्त भट्ट निवासी ग्राम धनेली को बेस अस्पताल लाया गया जहाँ से घायलों को हायर सेण्टर रेफर किया गया है। इस हादसे के साथ ही जनपद में इस सीजन में वनाग्नि की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 09 पहुँच चुकी है। बता दें इससे पहले मई माह में सोमेश्वर क्षेत्र में वनाग्नि की चपेट में आने से 05 लोगों की मौत हो गई थी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तरकाशी में जंगलों की आग पर नहीं वन विभाग का नियंत्रण
Next: कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद करने की मांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.