Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरकाशी में जंगलों की आग पर नहीं वन विभाग का नियंत्रण
  • उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में जंगलों की आग पर नहीं वन विभाग का नियंत्रण

AltnewsUttarakhand 13/06/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  उत्तरकाशी जिला मुख्यालय स्थित मुखेम रेंज के जंगलों में गुरुवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग विकरॉल हो गई और कुटेटी आवासीय कालोनी की ओर बढ़ने लगी। आग पर नियंत्रण पाने के लिए फायर, वन, आपदा की टीम मौके पर जुटी हैं। वन विभाग का दावा है कि जल्द आग पर काबू पा लिया जाएगा।
उत्तरकाशी वन प्रभाग क्षेत्र के अंतर्गत मुखेम, डुंडा और धरासू रेंज के जंगलो में इन दिनों भीषण आग लगी है। यहां डुंडा रेंज के धनारी क्षेत्र स्थित सिंगुणी, ढु्ंगी, बैजकोट, भवान गांव के ऊपर आग लगी है। आग के चलते चीड़, बांज, बुरांश, भमोर, कैल, देवदार आदि विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधे जलकर राख हो गए हैं। वहीं वन्य जीवों का संकट भी खतरे में आ गया है। आग से निकलने वाले धुएं से क्षेत्र के लोगों को सांस लेने में खासी दिक्कत उठानी पड़ रही है। लेकिन वन विभाग की अधिकारी और कर्मचारी आग को नियंत्रित करने में कोई रूचि नहीं दिखा रहे हैं। दूसरी ओर गुरुवार दोपहर को जिला मुख्यालय के सामने स्थित मुखेम रेंज के कुटेटी के पास स्थित जंगल में आग लग गई। देखते ही देखते आग विकरॉल हो गई और आवासीय कालोनी की ओर बढ़ने लगी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर, आपदा प्रबंधन व वन विभाग की टीम आग बुझाने में जुटे हैं। वन कर्मियों का कहना है कि तापमान बढ़ने के कारण आग जनि की घटनाएं हो रही हैं।
कुटेटी के पास गुरुवार को अचानक आग लग गई। आग किसने लगाई इसकी जांच की जा रही है। वहीं आग पर नियंत्रण पाने के लिए फायर, वन, आपदा की टीम मौके पर जुटी है। जल्द ही आग पर नियंत्रण पा लिया जायेगा।    –  पूजा चौहान बिष्ट, आरओ मुखेम, उत्तरकाशी

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दहेज हत्या में दोषी पति को पांच वर्ष सजा
Next: अल्मोड़ा: बिनसर अभयारण्य में आग बुझाने गए 04 की मौत, 04 घायल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तरकाशी में फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए : मुख्यमंत्री

AltnewsUttarakhand 28/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तरकाशी
  • देहरादून

चीता हेलीकॉप्टर से हर्षिल घाटी का लिडार सर्वे शुरू

AltnewsUttarakhand 16/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.