Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लिंक मोटर मार्ग की स्वीकृति को लेकर भ्रम फैला रहे विधायक: बिट्टू कर्नाटक
  • अल्मोड़ा

लिंक मोटर मार्ग की स्वीकृति को लेकर भ्रम फैला रहे विधायक: बिट्टू कर्नाटक

AltnewsUttarakhand 17/12/2025 1 minute read

अल्मोड़ा। उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने बुधवार को अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में अल्मोड़ा विधायक पर कर्नाटक खोला–रैलापाली–सरकार की आली से विकास भवन तक प्रस्तावित लिंक मोटर मार्ग के निर्माण का गलत तरीके से श्रेय लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीती 12 दिसंबर को विधायक द्वारा प्रेस को दी गई जानकारी भ्रामक है और इससे जनता को गुमराह करने का प्रयास किया गया है। बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि उक्त लिंक मोटर मार्ग की स्वीकृति उनके लंबे संघर्ष और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर उन्होंने इस मार्ग के लिए वर्षों तक प्रयास किए, जबकि अब निविदा प्रक्रिया शुरू होते ही कुछ लोग इसका श्रेय लेने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि विधायक ने इस सड़क के लिए कितने धरना-प्रदर्शन किए, कितने आंदोलन हुए, शासन और सरकार को कितने पत्र भेजे गए और विधानसभा में इस विषय को कितनी बार उठाया गया, इसका स्पष्ट विवरण सार्वजनिक किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि विधायक वास्तव में इस सड़क निर्माण और स्वीकृति का श्रेय लेने के हकदार हैं, तो उन्हें ठोस साक्ष्यों के साथ पूरी जानकारी प्रेस के सामने रखनी चाहिए। बिट्टू कर्नाटक ने बताया कि वर्ष 2014 में जैंती धामद्यो, अल्मोड़ा में शहीद दिवस के अवसर पर उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री से लोअर माल रोड में जाम की समस्या के समाधान और क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए इस लिंक मोटर मार्ग की स्वीकृति की घोषणा करवाई थी। इसके बावजूद लंबे समय तक लोक निर्माण विभाग और शासन स्तर पर निर्माण कार्य को लेकर अपेक्षित प्रगति नहीं हुई। सड़क के सर्वे, वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र और भूमि मुआवजे की प्रक्रिया में देरी के चलते उन्होंने लगातार शिकायतें और पत्राचार, धरना-प्रदर्शन भी किए गए। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप वन भूमि हस्तांतरण की सैद्धांतिक स्वीकृति मिली, लोक निर्माण विभाग ने पुनरीक्षित आंगणन शासन को भेजा और प्रथम चरण के निर्माण के लिए बजट जारी किया गया। उन्होंने मीडिया से आग्रह किया कि वास्तविक तथ्यों को जनता के सामने रखा जाए, ताकि कोई भी जनप्रतिनिधि दूसरों के संघर्ष का श्रेय लेकर भ्रामक प्रचार के माध्यम से क्षेत्र और विधानसभा की जनता को गुमराह न कर सके। पत्रकार वार्ता में भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, नगर महामंत्री देवेंद्र भट्ट, पार्षद अमित साह, पार्षद अभिषेक जोशी, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य रेखा आर्या और भगवत आर्या, गौरव कांडपाल आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई विजय दिवस की 54वीं वर्षगांठ
Next: मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस ने किया पुतला दहन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.