Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भाजपा जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस पर लगाया भ्रामक प्रचार का आरोप
  • अल्मोड़ा

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस पर लगाया भ्रामक प्रचार का आरोप

AltnewsUttarakhand 19/09/2025 1 minute read

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा के खिलाफ किया गया पुतला दहन और भ्रामक बयानबाज़ी पूरी तरह से तथ्यों से परे है और जनता को गुमराह करने की कोशिश है। महेश नयाल ने बताया कि क्वारब क्षेत्र की समस्या का समाधान सांसद अजय टम्टा के सतत प्रयासों से संभव हो पाया है। उनके प्रयासों से स्लाइडिंग ज़ोन ट्रीटमेंट के लिए केंद्र सरकार से 51 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए, जिसमें से आधे से अधिक काम पूरा हो चुका है। इसके साथ ही 10 करोड़ 23 लाख की लागत से डोबा–चौसली तक डाइवर्जन मार्ग का निर्माण स्वीकृत हुआ है, जो सीधे क्वारब एंड से जुड़ रहा है। क्षेत्र की स्थायी समस्या को दूर करने के लिए बाईपास रोड की स्वीकृति और निविदा प्रक्रिया पूरी कर कार्य भी शुरू हो गया है। यह दीर्घकालिक समाधान स्थानीय जनता को स्थायी राहत प्रदान करेगा। नयाल ने कहा कि विशेष परिस्थितियों को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा बाईपास सड़क के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है। ऐसे में कांग्रेस का यह आरोप कि जनहित की उपेक्षा हो रही है, न केवल बेबुनियाद है बल्कि जनता को गुमराह करने का प्रयास भी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा के बयान को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत करना केवल राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से किया गया है। भारतीय जनता पार्टी जनता का अपमान किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी। भाजपा का हर कदम जनता के हित और विकास के लिए समर्पित है। महेश नयाल ने कांग्रेस से अपेक्षा की कि वह अनर्गल बयानबाज़ी और भ्रामक प्रचार बंद कर रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाए। साथ ही सांसद के प्रयासों से स्वीकृत केंद्र की धनराशि के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर धन्यवाद देना चाहिए और कार्य शीघ्र पूरा हो, इसके लिए सकारात्मक सहयोग करना चाहिए। भाजपा ने कांग्रेस पार्टी द्वारा किए जा रहे लगातार भ्रामक प्रचार और पुतला दहन की राजनीति की निंदा की है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नशे के खिलाफ अल्मोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार
Next: शिक्षकों का आंदोलन, मुख्यमंत्री का आश्वासन और आयोग ने जारी कर दी भर्ती

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.