Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • दिनेश आर्य को भाजपा ने बनाया राज्यसभा प्रत्याशी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

दिनेश आर्य को भाजपा ने बनाया राज्यसभा प्रत्याशी

AltnewsUttarakhand 04/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। उत्तराखंड में होने वाले राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाई। पार्टी के इस फैसले के बाद राज्यसभा की दौड़ में शामिल कई दावेदारों की उम्मीदों को झटका लगा है।

हल्द्वानी निवासी दिनेश आर्य वर्तमान में राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष हैं। वह नैनीताल भाजपा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय रहे आर्य को कुमाऊं क्षेत्र से राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने को पार्टी की महत्वपूर्ण राजनीतिक रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

भाजपा के इस निर्णय को आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी ने राज्यसभा के लिए दलित नेता को प्रत्याशी बनाकर सामाजिक समीकरण साधने का संदेश दिया है। उत्तराखंड की राजनीति में कुमाऊं क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए आर्य की उम्मीदवारी को संगठन और चुनावी रणनीति दोनों दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

राज्यसभा सीट के लिए भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम चर्चा में थे, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व ने दिनेश आर्य पर भरोसा जताया। प्रत्याशी की घोषणा के साथ ही अब वह भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में होंगे।

उत्तराखंड में राज्यसभा की एक सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव होना है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से प्रत्याशी की घोषणा के बाद चुनावी तस्वीर काफी हद तक स्पष्ट हो गई है।

भाजपा ने उत्तराखंड के साथ पश्चिम बंगाल में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए भी प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी ने रुक्मिणी मल्लिक (कोयल मल्लिक) को अपना उम्मीदवार बनाया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नाबालिग को वाहन देने पर वाहन स्वामी का 25 हजार का चालान
Next: एक पद पर दो उपाध्यक्ष, एसएसजे परिसर में छात्रसंघ चुनाव विवाद का अनोखा समाधान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.