Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नाबालिग को वाहन देने पर वाहन स्वामी का 25 हजार का चालान
  • अल्मोड़ा

नाबालिग को वाहन देने पर वाहन स्वामी का 25 हजार का चालान

AltnewsUttarakhand 04/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अल्मोड़ा पुलिस ने बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चला रहे एक नाबालिग को पकड़ा। पुलिस ने मोटरसाइकिल सीज कर वाहन स्वामी के खिलाफ 25 हजार रुपये का कोर्ट चालान किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर जिले में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत लापरवाह वाहन चालकों, रैश ड्राइविंग करने वालों और नाबालिगों को वाहन देने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली अल्मोड़ा के प्रभारी निरीक्षक योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में चौकी प्रभारी धारानौला आनन्द बल्लभ कश्मीरा ने क्षेत्र में वाहन चेकिंग की। इस दौरान एक नाबालिग बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाता हुआ मिला। पुलिस ने नाबालिग के पिता को मौके पर बुलाया और उसे वाहन न देने तथा यातायात नियमों का पालन कराने के संबंध में काउंसलिंग कर सख्त हिदायत दी। इसके बाद नाबालिग को सकुशल अभिभावक के सुपुर्द कर दिया गया। संबंधित मोटरसाइकिल को सीज करते हुए वाहन स्वामी के विरुद्ध 25 हजार रुपये का कोर्ट चालान किया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में रुद्राक्ष की खेती को बढ़ावा देने के लिए बाबा रामदेव से मिले डॉ. रमेश सिंह पाल
Next: दिनेश आर्य को भाजपा ने बनाया राज्यसभा प्रत्याशी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.