Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, सात लोगों की मौत- 25 से ज्यादा घायल
  • राष्ट्रीय

दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, सात लोगों की मौत- 25 से ज्यादा घायल

AltnewsUttarakhand 21/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हजारीबाग (आरएनएस)।  झारखंड के हजारीबाग जिले के गोरहर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक यात्री बस  अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और 25 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों की संख्या के बारे में फिलहाल आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। 25 से भी अधिक लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, बस कोलकाता से पटना जा रही थी। सुबह करीब 6.30 बजे बस अनियंत्रित होकर एक गड्ढे के पास पलट गई। ज्यादातर यात्री नींद में थे। दुर्घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
दुर्घटनाग्रस्त बस की खिड़कियां तोडक़र यात्रियों को बाहर निकाला गया। तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चार अन्य की अस्पताल जाते समय मौत हो गई। जीटी रोड पर सिक्स लेन निर्माण के लिए जगह-जगह मिट्टी काटी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एक जगह गड्ढे की वजह से लेन बदलने के दौरान बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
लोगों का कहना है कि सिक्स लेन सडक़ निर्माण की गति बेहद धीमी है। गोरहर से लेकर चौपारण तक कई जगहों पर महीनों से पिलरों का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है। कई जगहों पर गड्ढे किए गए हैं। इस वजह से सडक़ पर लगातार हादसे हो रहे हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी अजित कुमार विमल, गोरहर थाना प्रभारी, बरक_ा थाना प्रभारी समेत भारी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंची है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कालसी में लो प्रेशर की समस्या, लोगों ने की ओवरहेड टैंक की मांग
Next: यात्रा प्राधिकरण गठित कर आगामी यात्रा की तैयारी में अभी से जुटें अधिकारी :  मुख्यमंत्री

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.