Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • केंद्रीय बजट 2026-27 राष्ट्र निर्माण की दिशा में मजबूत कदम: गणेश जोशी
  • अल्मोड़ा

केंद्रीय बजट 2026-27 राष्ट्र निर्माण की दिशा में मजबूत कदम: गणेश जोशी

AltnewsUttarakhand 09/02/2026 1 minute read

अल्मोड़ा। प्रदेश के कृषि, ग्राम्य विकास एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी सोमवार से दो दिवसीय कुमाऊँ दौरे पर अल्मोड़ा पहुंचे। दौरे के पहले दिन उन्होंने नगर निगम सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में केंद्रीय बजट 2026-27 की प्रमुख विशेषताओं पर विस्तार से जानकारी दी। गणेश जोशी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए देश की सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि दर 7.4 प्रतिशत अनुमानित है, जो खपत और निवेश पर आधारित है। यह लगातार चौथा वर्ष है जब भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है, जबकि वैश्विक विकास दर लगभग तीन प्रतिशत के आसपास है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद पूंजीगत विकास पर विशेष जोर दिया गया है और इसका प्रभाव इस वर्ष के बजट में भी स्पष्ट दिखता है। उन्होंने बताया कि बजट में कुल पूंजीगत व्यय लगभग 12.2 लाख करोड़ रुपये रखा गया है, जो 2013-14 की तुलना में 430 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि को दर्शाता है। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए आवंटन में लगभग 500 प्रतिशत, रक्षा क्षेत्र में 210 प्रतिशत से अधिक, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण में लगभग 176 प्रतिशत तथा शिक्षा क्षेत्र में 110 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि निरंतर निवेश से रक्षा और रणनीतिक क्षमताएं मजबूत हुई हैं और आयात पर निर्भरता कम करते हुए स्वदेशी रक्षा विनिर्माण को बढ़ावा मिला है। मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई 2014 में करीब 91 हजार किलोमीटर से बढ़कर 2026 में लगभग एक लाख 46 हजार किलोमीटर हो गई है। मेट्रो नेटवर्क 248 किलोमीटर से बढ़कर एक हजार किलोमीटर से अधिक हो चुका है, जबकि हवाई अड्डों की संख्या 70 से बढ़कर लगभग 160 हो गई है। पिछले पांच वर्षों में 57 हजार किलोमीटर से अधिक राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण हुआ है, जिससे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 164 से अधिक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें संचालित हो रही हैं और 260 स्लीपर ट्रेनसेट की योजना पर काम चल रहा है। सात नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर स्वदेशी तकनीक से विकसित किए जा रहे हैं। उड़ान योजना के तहत डेढ़ करोड़ से अधिक यात्रियों ने उन मार्गों पर यात्रा की है, जो पहले हवाई सेवा से नहीं जुड़े थे, जिससे भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाजार बन गया है। गणेश जोशी ने कहा कि बजट 2026-27 उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों के लिए विशेष महत्व रखता है। स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा पर्यटन को बढ़ावा देने से राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। साथ ही पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील ट्रैकिंग और पर्यटन मार्गों के विकास की योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देंगी। उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा में एक मजबूत आधार तैयार करता है। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, कैलाश शर्मा, मेयर अजय वर्मा, प्रकाश भट्ट, विनीत बिष्ट, रवि रौतेला सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा से प्रेरित
Next: नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 16.57 लाख के गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.