Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की
  • देहरादून

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की

AltnewsUttarakhand 30/09/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

उत्तराखंड पर्यटन को विशिष्ट पहचान दिलाएगी आयुर्वेद भोजन थाली : महाराज

देहरादून(आरएनएस)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज राजभवन में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों के मध्य विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में विशेष रूप से उत्तराखण्ड की परंपराओं, पर्यटन एवं आयुर्वेद से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अवगत कराया कि उत्तराखण्ड के पारंपरिक व्यंजन एवं अनाज औषधीय महत्व रखते हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में पर्यटन विभाग द्वारा ‘आयुर्वेद भोजन थाली’ की संकल्पना पर कार्य किया जा रहा है। इस थाली को इस प्रकार तैयार किया जाएगा कि यह न केवल राज्य की विशिष्ट खानपान संस्कृति को नई पहचान प्रदान करे, बल्कि विभिन्न रोगों के प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में भी सहायक सिद्ध हो।
उन्होंने यह भी बताया कि उत्तराखण्ड को देश-विदेश में पर्यटन के क्षेत्र में और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए राज्य की विशेषताओं और आध्यात्मिक स्थलों पर आधारित एक शॉर्ट मूवी एवं उत्कृष्ट कॉफी टेबल बुक तैयार की जा रही है। साथ ही परंपरागत पद्धति से आयुर्वेद और जड़ी-बूटियों के ज्ञान को जीवित रखने वाले वैद्यों को सम्मानित किए जाने का भी प्रस्ताव है, क्योंकि उनका योगदान समाज और स्वास्थ्य दोनों के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण है।
राज्यपाल ने इन प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास न केवल उत्तराखण्ड की परंपरा और संस्कृति को संरक्षित करेंगे, बल्कि राज्य की विशिष्ट पहचान को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने में भी सहायक सिद्ध होंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रदेश में निर्माण और नव निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए : सीएम
Next: मॉल रोड पर पटरी व्यवसायियों के दुकान लगाने पर हंगामा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.