Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • कार लूट के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार
  • हरिद्वार

कार लूट के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 02/08/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की। ट्रैवल एजेंसी से किराये पर कार मंगा कर उसे लूटने के प्रयास के दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि चालक के शोर मचाने पर वह खेतों के रास्ते फरार हो गए थे। दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। मुजफ्फरनगर के पुरकाजी के सेठपुर थाना क्षेत्र निवासी अजय कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वह पुरकाजी की एक ट्रेवल एजेंसी में टैक्सी के रूप में अपनी कार चलाता है। बताया था कि 24 जुलाई को एजेंसी के पास फोन पर उसकी गाड़ी की बुकिंग की गई। बुकिंग के तहत कार को मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा गांव पहुंचना था। तालाब के पास पहुंचकर आरोपियों ने उसके गले में रस्सी डालकर उसको मारना चाहा। इस पर उसने कार के ब्रेक लगाए। सामने से आ रहे कुछ ग्रामीणों को देखकर आरोपी मौके से भाग निकले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गलत टिप्पणी पर यूपी के मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन
Next: पालिका प्रशासन का फूंका पुतला

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.