Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • पालिका प्रशासन का फूंका पुतला
  • ऊधम सिंह नगर

पालिका प्रशासन का फूंका पुतला

AltnewsUttarakhand 02/08/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर। ठेका सफाई कर्मियों ने सफाई का ठेका निरस्त करने तथा मोहल्ला स्वच्छता समिति में बेरोजगार युवकों को रखने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर पालिकाध्यक्ष का पुतला फूंका। मांगें नहीं मानी जाने पर क्रमिक अनशन जारी रखने का ऐलान किया। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अश्वनी कुमार के नेतृत्व में पर्यावरण मित्र बुधवार को पालिका कार्यालय के समक्ष एकत्र हुए। उन्होंने सफाई का ठेका निरस्त की मांग करते हुए पालिकाध्यक्ष के खिलाफ जमकर गुबार निकाला। नारेबाजी कर पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी का पुतला भी दहन किया। अश्वनी कुमार ने कहा कि ठेका सफाई कर्मी गत 28 जुलाई से सफाई का ठेका निरस्त कर कर्मचारियों को मोहल्ला स्वच्छता समिति में समायोजित करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन पालिका प्रशासन हठधर्मिता के चलते उनकी मांगों की लगातार अनदेखी कर रहा है। आरोप लगाया कि पालिका में चल रहे भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के मामले में ठेका सफाई कर्मचारी किसी भी दबाव में नहीं आएंगे तथा मांगें पूरी होने तक विरोध-प्रदर्शन जारी रखेंगे। इस मौके पर राकेश सांवरिया, अंकित कुमार, सचिन रजत वाल्मीकि अनिल कुमार गुड्डू, वाल्मीकि, राकेश कुमार, प्रेम कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं, नगर पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस ने कहा कि नगर की सफाई व्यवस्था और घरों से कूड़ा उठान का कार्य जारी रहेगा। उन्होंने नगर वासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सफाई व्यवस्था जल्द ही पटरी पर लौट आएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कार लूट के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार
Next: नगर में छोड़ी गई दो आवारा गायों को भेजा गया गौ सदन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.