Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • चौखुटिया सीएचसी का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, भवन मरम्मत का आगणन तैयार करने के निर्देश
  • अल्मोड़ा

चौखुटिया सीएचसी का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, भवन मरम्मत का आगणन तैयार करने के निर्देश

AltnewsUttarakhand 05/08/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को चौखुटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई और आधारभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल भवन की मरम्मत एवं आवश्यक सुधार कार्यों के लिए शीघ्र आगणन तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर वातावरण और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ओपीडी, विभिन्न वार्डों, उपचार कक्षों, शौचालयों तथा अस्पताल की अन्य इकाइयों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संचालित ऑपरेशन थिएटर का भी अवलोकन कर वहां उपलब्ध उपकरणों, व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली की जानकारी ली तथा अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का आकलन किया। जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती एवं उपचार के लिए आए मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही चिकित्सा सेवाओं, दवाइयों की उपलब्धता, साफ-सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक लिया। मरीजों की समस्याएं सुनने के बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अस्पताल भवन का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्यों के लिए शीघ्र आगणन तैयार करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि भवन संबंधी कमियों का समयबद्ध समाधान किया जाए, जिससे मरीजों और चिकित्साकर्मियों को बेहतर वातावरण मिल सके। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को अस्पताल में स्वच्छता, अनुशासन और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरीश कुमार पंत, उप जिलाधिकारी सुनील कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वीएल लाइट ट्रैप तकनीक का होगा व्यावसायीकरण, वीपीकेएएस ने किया लाइसेंस अनुबंध
Next: जर्जर भवन में चल रहे स्कूल और आंगनबाड़ी से हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने उठाई नए भवन की मांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.