Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • छात्रसंघ चुनाव में छात्राओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश
  • अल्मोड़ा

छात्रसंघ चुनाव में छात्राओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश

AltnewsUttarakhand 18/09/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने सत्र 2026-27 के छात्रसंघ एवं महासंघ चुनावों के आयोजन को लेकर विश्वविद्यालय के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव प्रभारी, संबद्ध परिसरों के निदेशक, कुलानुशासक और अधिष्ठाता छात्र कल्याण शामिल रहे। बैठक में छात्रसंघ चुनाव के विभिन्न पदों पर छात्राओं का 50 फीसदी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के संबंध में शासन के निर्देशों के अनुपालन पर चर्चा की गई। इस पहल का स्वागत करते हुए इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक निर्देश अंगीकार किए गए। चुनाव आयोजन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया। बैठक का संचालन कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव प्रभारी प्रो. जगत सिंह बिष्ट, अल्मोड़ा एवं चंपावत परिसर के निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, पिथौरागढ़ परिसर के निदेशक डॉ. हेम चंद्र पांडे, बागेश्वर परिसर के निदेशक डॉ. कमल किशोर जोशी, डॉ. मनोज कुमार बिष्ट, डॉ. डीके उपाध्याय, डॉ. भवान सिंह आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत
Next: उत्तराखंड के 100 प्रमुख ट्रेक रूट्स की होगी जीपीएस-जीआईएस मैपिंग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.