Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • चोरों ने सारा सामान किया साफ, शराब पीकर मचाया आतंक
  • ऊधम सिंह नगर

चोरों ने सारा सामान किया साफ, शराब पीकर मचाया आतंक

AltnewsUttarakhand 16/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

काशीपुर(आरएनएस)। जमुना जमनी फार्म स्थित कालोनी में दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने सोने चांदी के आभूषण सहित लाखों का सामान चोरी कर लिया। पीड़िता बलविंदर कौर ने कोतवाली में पुलिस को तहरीर देकर तत्काल चोरों को पकड़ने की मांग की है। बुधवार को जमुना जमनी फार्म निवासी बलविंदर कौर तहरीर लेकर कोतवाली पहुंची। तहरीर में उन्होंने बताया कि बीती 10 अक्टूबर को दोपहर लगभग 3 बजे घर से सोने की पांच अंगूठी, दो चेन, दस चांदी के सिक्के, तीन नाक लौंग, सोनी कंपनी की 32 इंच एलईडी, पीतल के बर्तन, दो पाजेबे, पांच जोड़ी बिछुए, मंगलसूत्र आदि सारा समान चुरा ले गए हैं। इतना ही नहीं चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर, दो अलमारी भी ले गए। चोरों ने घर में शराब पीकरकर खूब आतंक मचाया। दोराहा चौकी इंचार्ज रमेश बेलवाल को चोरी की सूचना दी जिस पर रमेश बेलवाल पुलिस को साथ लेकर घर आए और जांच पड़ताल की। दोराहा चौकी पुलिस ने अभी तक किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की है। महिला ने आरोप लगाया कि 15 अक्टूबर की रात लगभग 7 बजे डंडे लेकर दो अज्ञात व्यक्ति उसके घर के इर्द-गिर्द घूम रहे थे। पीड़िता बलविंदर कौर ने न्याय की गुहार लगाते हुए चोरों को गिरफ्तार कर माल वापस दिलाने की मांग की। कोतवाल नरेश चौहान ने पीड़ित परिवार को आश्वासन देते हुए कहा है सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोराहा चौकी इंचार्ज रमेश बेलवाल काम कर रहे हैं। जल्द ही चोरी का पर्दाफाश होगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रिस्पना नदी के फ्लड जोन में अतिक्रमण चिह्नित करने की प्रक्रिया दो माह के भीतर पूरी करें : एनजीटी
Next: डंपर की टक्कर से हवा चेक रहे क्लीनर की मौत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.