Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • क्रिसमस और नववर्ष से पहले होटलों व होम-स्टे का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण
  • अल्मोड़ा

क्रिसमस और नववर्ष से पहले होटलों व होम-स्टे का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 21/12/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। आगामी क्रिसमस और नववर्ष के आयोजनों को देखते हुए अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से फायर विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार 20 दिसम्बर 2025 को रानीखेत क्षेत्र में होटलों और होम-स्टे का औचक अग्नि सुरक्षा निरीक्षण किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर जनपद के फायर स्टेशनों को महत्वपूर्ण संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुरूप फायर रिस्क निरीक्षण के आदेश दिए गए हैं। इन निर्देशों के तहत मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा नरेन्द्र कुंवर के पर्यवेक्षण में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रानीखेत उत्तम सिंह की अगुवाई में निरीक्षण टीम ने रानीखेत क्षेत्र के नंदा देवी होम स्टे, आनंद सिंह बसेड़ा, द फिलंकर, होटल स्टोन वुड और अधिकारी होम स्टे, बाबरखोला द्वारसो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान होटलों और होम-स्टे में उपलब्ध फायर एक्सटिंग्विशर सहित अन्य अग्निशमन उपकरणों की स्थिति और कार्यशीलता की जांच की गई। जांच में अग्निशमन व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। टीम ने मौके पर मौजूद प्रबंधकों और कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों के सही संचालन की जानकारी भी दी और उपकरणों को निर्धारित मानकों के अनुरूप तथा हमेशा क्रियाशील अवस्था में रखने के निर्देश दिए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 22–23 दिसम्बर को अल्मोड़ा दौरे पर
Next: डायट में दो दिवसीय अंग्रेजी भाषा मेला संपन्न, चौखुटिया रहा ओवरऑल चैंपियन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.