Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चुनावी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला
  • देहरादून

चुनावी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला

AltnewsUttarakhand 11/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)। पंचायत चुनाव की रंजिश में कुछ युवकों ने एक युवक पर लोहे की रॉड और धारदार हथियार से हमला कर दिया। युवक के दोस्तों ने उसे किसी तरह से बचाया। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि सुमित चौहान पुत्र मक्खन सिंह चौहान, निवासी ग्राम लखवाड़ हाल निवासी वार्ड आठ हरबर्टपुर न्यू कॉलोनी ने तहरीर देकर बताया कि जिला पंचायत चुनाव के दौरान हिमांशु राठौर पुत्र स्व.केदार सिंह राठौर ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। बताया कि 9 सितंबर को रात को करीब पौने दस बजे वह अपने मित्र अंशुल चौहान, रितिक चौहान के साथ शौर्य होटल में खाना खाने आए हुए थे। जैसे वह खाना खाकर बाहर निकले तभी वहां हिमांशु राठौर और अन्य छह लोग मौजूद थे। उसे हिमांशु ने अलग चलने के लिए कहा। बीस कदम चलने पर हिमांशु ने उस पर लोहे की रॉड और धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसके अन्य साथी भी आए और उन्होंने भी उस पर हमला कर दिया। किसी तरह से उसके दोस्तों ने उसकी जान बचाई। बताया कि उन्होंने उसके चेहरे, नाक और पीठ पर कई वार किए। बताया कि जाते हुए वह उसे और परिवार को जान से मारने की दे गए। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के बाद हिमांशु और अन्य छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में श्रमिकों के साथ हो रहा है अन्याय: आर्य
Next: 3.38 लाख की स्मैक के साथ टैक्सी चालक गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.