Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 3.38 लाख की स्मैक के साथ टैक्सी चालक गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

3.38 लाख की स्मैक के साथ टैक्सी चालक गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 12/09/2025 1 minute read

अल्मोड़ा। नशे के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए अल्मोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसओजी/एएनटीएफ और अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक तस्कर को 11.26 ग्राम स्मैक (हेरोइन) के साथ दबोच लिया। बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 3 लाख 37 हजार 800 रुपये बताई जा रही है। गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली योगेश चंद्र उपाध्याय तथा प्रभारी एसओजी निरीक्षक भुवन जोशी के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने शैल बैण्ड से बागेश्वर मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान वाहन संख्या यूके04-टीबी-9260 को रोका गया। तलाशी में चालक विजय नेगी के पास से स्मैक बरामद हुई। वाहन को सीज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हल्द्वानी, अल्मोड़ा और बागेश्वर के बीच टैक्सी चलाता है। उधमसिंह नगर से स्मैक लाकर स्थानीय स्तर पर बेचने और खुद इस्तेमाल करने की योजना बना रहा था। पुलिस अब उसके सप्लाई नेटवर्क और खरीद-बिक्री के स्रोतों की जानकारी जुटा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजय नेगी उर्फ विज्जू नेगी (उम्र 33 वर्ष), पुत्र शिवेन्द्र सिंह नेगी, निवासी मकान संख्या 124, पूरनपुर आनंदपुर, एटीओ रोड मुखानी, जिला नैनीताल के रूप में हुई है। यहाँ कार्रवाई में उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार, कांस्टेबल विमल टम्टा, कांस्टेबल इरशाद उल्ला, कांस्टेबल हरीश प्रसाद और कांस्टेबल राकेश भट्ट शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: चुनावी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला
Next: निविदा शर्तों के विरोध में ठेकेदार संघ ने सौंपा ज्ञापन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.