Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सीएम हेल्प लाइन में आने वाली शिकायतों का तत्काल हो समाधान
  • देहरादून

सीएम हेल्प लाइन में आने वाली शिकायतों का तत्काल हो समाधान

AltnewsUttarakhand 20/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  सीएम हेल्प लाइन में ऊर्जा निगम के स्तर पर लंबित शिकायतों का तत्काल समाधान सुनिश्चित कराना होगा। एमडी यूपीसीएल अनिल कुमार ने फील्ड के सभी इंजीनियरों को विशेष निर्देश जारी किए। साफ किया कि सीएम हेल्प लाइन में आने वाली शिकायतों का सर्वोच्च प्राथमिकता पर समाधान सुनिश्चित कराया जाए। एमडी यूपीसीएल ने सभी मुख्य अभियन्ताओं को सख्ती के साथ आदेशों को सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। कहा कि मुख्यमंत्री हेल्प लाइन पोर्टल (1905) के माध्यम से प्राप्त उपभोक्ताओं के सुझावों, सूचनाओं एवं समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। सभी अधिकारी उन शिकायतों को व्यक्तिगत दायित्व मानते हुए तत्काल, समर्पण भाव एवं जिम्मेदारी के साथ निस्तारित करेंगे। कहा कि यह हेल्पलाइन उपभोक्ता सेवा सुधार में अहम भूमिका निभा रही है। ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता और अनावश्यक विलम्ब पाए जाने पर सम्बन्धित के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए सम्बन्धित अधिकारी व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी माने जायेंगे। फील्ड में ये काम कराने होंगे सुनिश्चित एमडी यूपीसीएल ने कहा कि सभी इंजीनियर अपने अपने क्षेत्रों में खराब, क्षतिग्रस्त पोलों, लाइनों और ट्रांसफार्मरों की तुरन्त पहचान कर उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। जोन, मण्डल, खण्ड और उपखण्ड स्तर तक का अल्पकालीन और दीर्घकालीन भविष्य की योजनाएं तैयार की जाएं। ताकि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था और अधिक मजबूत और आधुनिक हो सके। सभी ट्रांसफार्मर, इन्सुलेटर एवं लोड की नियमित निगरानी कर उनकी कार्यक्षमता के अनुरूप आवश्यक सुधार किए जाएं। सभी तीर्थ स्थलों, पर्वतीय क्षेत्रों, मानसून प्रभावी इलाकों और अति संवेदनशील स्थलों पर 24 घंटे सतर्कता बनाते हुए निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नौलों के संरक्षण को आगे आए पार्षद, धूणी मंदिर वार्ड में चलाया सफाई अभियान
Next: एसएसपी ने भतरौजखान में की पंचायत चुनावों की तैयारियों की समीक्षा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.