Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना के ट्रायल शुरू, 300 खिलाड़ियों को मिलेगी छात्रवृत्ति
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना के ट्रायल शुरू, 300 खिलाड़ियों को मिलेगी छात्रवृत्ति

AltnewsUttarakhand 04/08/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों के चयन के लिए मंगलवार से जिला स्तरीय ट्रायल शुरू हो गए। तीन दिवसीय चयन प्रक्रिया के माध्यम से जनपद के 150 बालक और 150 बालिकाओं का चयन किया जाएगा, जिन्हें प्रतिमाह 1500 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। खेल निदेशालय उत्तराखंड के तत्वावधान और जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में आयोजित ट्रायल 4 से 6 अगस्त तक चलेंगे। योजना के अंतर्गत 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है। प्रत्येक आयु वर्ग में 25 बालक और 25 बालिकाओं को छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। जिला स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करने से पहले खिलाड़ियों का चयन न्याय पंचायत, नगर पंचायत, नगर पालिका और विकासखंड स्तर पर किया गया। पहले दिन 11 विकासखंड, एक नगर निगम और एक नगर पालिका क्षेत्र से चयनित 280 से अधिक बालक-बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता का आकलन 30 मीटर दौड़, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, फॉरवर्ड बेंड रीच, 6×10 शटल रन, मेडिसिन बॉल पुट और 600 मीटर दौड़ जैसी प्रतियोगिताओं के आधार पर किया गया। ट्रायल के संचालन के लिए खेल विभाग के प्रशिक्षकों और निर्णायकों की टीम तैनात की गई है। चयनित खिलाड़ियों को नियमित छात्रवृत्ति प्रदान कर उनकी खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने का अवसर दिया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मानसखण्ड विज्ञान केंद्र में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Next: कार से अवैध शराब बरामद, युवक गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.