Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • कन्फेक्शनरी की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान
  • ऊधम सिंह नगर

कन्फेक्शनरी की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान

AltnewsUttarakhand 17/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)। खटीमा मंडी में कन्फेक्शनरी की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से दुकान में रखी 45 हजार की नकदी सहित लाखों का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे आग आगे नहीं बढ़ पाई। हालांकि, अतिक्रमण के चलते फायर ब्रिगेड को मौके पर पहुंचने में समय लगा। फायर ब्रिगेड को बुधवार देर रात 1.55 बजे सूचना मिली कि सब्जी मंडी में कुमाऊं बेकर्स की दुकान में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई है। इस पर दमकल कर्मी उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए। आग के विकराल रूप को देखते हुए दमकल कर्मियों ने डिलीवरी लाइन से एक हौज पाइप फैलाकर लगातार पंपिंग कर आग को बुझाना शुरू किया। वाहन में पानी समाप्त होने पर नजदीकी हाइड्रेंट से पानी भरकर दो वाहनों ने आग को पूर्ण रूप से बुझाया। दुकान स्वामी मोहम्मद आवेश पुत्र मोहम्मद हसन ने आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया। उन्होंने बताया कि कांउटर में 45 हजार की नकदी और लाखों का सामान रखा हुआ था, जो जल गया। आग बुझाने वाली टीम में राजेंद्र सिंह, सुंदर सिंह, भवान सिंह, प्रदीप कुमार फायर कर्मी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तरकाशी के 40 बाल वैज्ञानिक राज्य स्तर के लिए चयनित
Next: नानकमत्ता क्षेत्र में आंगन में खेल रहे बालक को गुलदार ने बनाया शिकार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.