Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • कटना नाले में बहे जगदीश का शव तीसरे दिन बरामद
  • ऊधम सिंह नगर

कटना नाले में बहे जगदीश का शव तीसरे दिन बरामद

AltnewsUttarakhand 09/07/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)। कटना नाले में बहे ग्रामीण जगदीश का शव एनडीआरएफ की टीम ने ग्रामीणों की मदद से तीसरे दिन बरामद कर लिया है। वहीं सोमवार को नदी में बहे संजीत मण्डल की टीमें तलाश कर रही हैं। रविवार की देर शोम 40 वर्षीय जगदीश मण्डल पुत्र विनोद मण्डल निवासी निर्मलनगर कटना नाले में बह गया था। मंगलवार को एनडीआरफ की टीम ने जगदीश का शव ढौरा डाम से बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जगदीश के घर में कोहराम मचा है। इधर सोमवार को बहे 33 वर्षीय संजीत मण्डल उर्फ बप्पी पुत्र हजारी मण्डल निवासी बीस क्वाटर, निर्मलनगर को खोजने के लिए पुलिस टीम जुटी हैं। संजीत सोमवार को अपने खेत में फसल देखने गया था। अचानक मिट्टी धसने से बप्पी सूखी नदी के तेज बहाव में बह गया था। सोमवार की शाम कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दोनों परिवारों के घर पहुंचकर ढांढ़स बधाते हुए हरसम्भव सहयोग को भरोसा दिया था। दोनों लापता ग्रामीणों को खोजने के लिए एनडीआरफ, एसडीआरएफ व स्थानीय पुलिस को सर्च अभियान तेज करने के निर्देश दिए थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: साइबर ठग ने युवक से ठगी एक लाख से रकम
Next: नशे में बस चला रहे चालक को किया बर्खास्त

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.