Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • साइबर ठगों ने रामनगर के युवक से 33.90 लाख ठगे
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने रामनगर के युवक से 33.90 लाख ठगे

AltnewsUttarakhand 09/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  साइबर ठगों ने रामनगर के एक युवक के साथ 33.90 लाख रुपये की ठगी कर दी। शुक्रवार को पीड़ित की तहरीर पर साइबर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पार्वती कुंज फेस 2 पीरूमदारा रामनगर जिला नैनीताल निवासी भुवन चन्द्र पुत्र रेवाधर ने साइबर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से स्टॉक ट्रेडिंग का विज्ञापन आया था। इस पर क्लिक करने पर उनको एक टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया। इसमें शेयर ट्रेडिंग के लिए चैटिंग शुरू कर दी गई। इस ग्रुप में जुड़े लोग शेयर मार्केट से प्रॉफिट होने की बात करते थे। इस पर विश्वास कर उन्होंने भी फ्री टास्क करने के लिए अपना खाता जोड़ दिया। 12 सितंबर से पहली बार 55 हजार रुपये देकर ट्रेडिंग करनी शुरू की। 26 सितंबर तक उन्होंने अलग-अलग कर कुल 33.90 लाख रुपये दिए। रकम जमा करने के बाद उनके प्रॉफिट चार्ट में काफी धनराशि दिखाई जाती थी। वहीं रकम विड्रॉल नहीं होने पर उनको ठगी का अहसास हुआ। साइबर थाना पंतनगर प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साइबर पुलिस पीड़ित की रकम जिन खातों में डाली गई है, उसकी जांच कर रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ग्रीन वॉक कार्यक्रम के तहत युवाओं ने एकत्र किया कूड़ा
Next: रुद्रपुर में ऑनलाइन हाउस टैक्स जमा करने की शुरुआत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.