Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दन्या पुलिस ने अवैध शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

दन्या पुलिस ने अवैध शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 04/02/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। थाना दन्या पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में पुलिस टीम धौलादेवी बाजार क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान ग्राम काफली, दन्या निवासी 23 वर्षीय पंकज गैड़ा पुत्र उमेद सिंह गैड़ा को 88 पाउच अवैध देशी मसालेदार माल्टा मार्का शराब के साथ पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ थाना दन्या में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक का पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के तहत आपराधिक इतिहास रहा है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2024 में भी अवैध शराब से जुड़े मामले में कार्रवाई हो चुकी है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कमित जोशी प्रभारी चौकी जागेश्वर, कांस्टेबल जगत सिंह और कांस्टेबल प्रमोद कुमार शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम और पोस्टर प्रस्तुति आयोजित
Next: डा. शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयंती पर उलोवा ने की विचार गोष्ठी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.