Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दशहरा और दुर्गा शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट रही अल्मोड़ा पुलिस
  • अल्मोड़ा

दशहरा और दुर्गा शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट रही अल्मोड़ा पुलिस

AltnewsUttarakhand 20/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। दशहरा पर्व, मां दुर्गा की शोभायात्रा और प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अल्मोड़ा पुलिस मुस्तैद रही। एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर नगर में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के साथ ही अग्नि सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए।

नगर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान निरीक्षक, थानाध्यक्ष, उपनिरीक्षक, अपर उपनिरीक्षक समेत अन्य पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। शोभायात्रा और प्रतिमा विसर्जन के दौरान भीड़ को व्यवस्थित रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिसकर्मी प्रमुख स्थानों पर तैनात रहे।

दशहरा पर्व के दौरान नगर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया। इसके लिए निर्धारित डायवर्जन प्वाइंटों पर यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई, ताकि शोभायात्रा के दौरान लोगों को आवागमन में अनावश्यक परेशानी न हो। इसके अतिरिक्त अग्नि सुरक्षा के मद्देनजर फायर यूनिट को फायर टेंडर और अग्निशमन उपकरणों के साथ तैनात किया गया था।

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को दशहरा, पुतला भ्रमण और दहन कार्यक्रमों के दौरान सतर्क रहने के निर्देश दिए गए थे। पुलिसकर्मियों से अराजक तत्वों और हुड़दंग करने वालों पर नजर रखने तथा शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया था। साथ ही कार्यक्रम शुरू होने से लेकर समापन तक निर्धारित ड्यूटी स्थल पर मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए, ताकि सभी आयोजन सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सोमेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग
Next: दशहरा पर्व की रही धूम, ढोल-नगाड़ों के साथ निकला रावण परिवार का जुलूस

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.